लाइव न्यूज़ :

चर्म रोग, पीलिया, बवासीर, गठिया, खून की कमी जैसे 10 रोगों को जड़ से खत्म कर सकता है घर-घर में मिलने वाला ये पौधा

By उस्मान | Updated: May 30, 2019 12:04 IST

इस पौधे का इस्तेमाल सांप या अन्य जहरीले जानवर के काटने पर शरीर में फैले विष को निकालने में भी किया जाता है।

Open in App

आजकल खराब लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज की कमी के चलते बवासीर, गठिया, चर्म रोग जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। इनके इलाज के लिए लोगों को हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इतना ही नहीं कई बार समस्या गंभीर होने पर आपको दवाओं का भी असर नहीं होता है। आयुर्वेद में इन समस्याओं से निपटने के लिए कई जड़ी बूटी उपलब्ध हैं। ऐसी ही एक जबरदस्त जड़ी बूटी है गिलोय। आयुर्वेद में इसे कई रोगों के लिए रामबाण इलाज माना गया है।

1) जिन लोगों को पाइल्स यानि बवासीर की बीमारी है। उन्हें गिलोय के एक चम्मच चूर्ण को छाछ में मिलाकर लेना चाहिए। इससे खून आना बंद होगा। साथ ही दर्द में भी आराम मिलेगा।

2) गिलोय का प्रयोग सांप या अन्य जहरीले जानवर के काटने पर शरीर में फैले विष को निकालने में भी किया जाता है। इसके लिए गिलोय की जड़ को पीसकर व्यक्ति को उसका रस पिलाना चाहिए। ऐसा करने से रोगी को उल्टी होगी। नतीजतन शरीर में मौजूद सारा जहर निकल जाएगा।

3) गिलोय का उपयोग जोड़ों एवं गठिया के दर्द में भी बहुत लाभकारी है। इसके लिए गिलोय के तने का चूर्ण रोजाना दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होंगी।

4) गिलोय का उपयोग पीलिया रोग में भी बहुत लाभकारी है। इसके पत्तियों को सुखाकर बनाए गए पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर खाने से लाभ मिलता है। आप चाहे तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

 5) गिलोय का प्रयोग रक्त शोधक के तौर पर भी होता है। इसलिए गिलोय को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। अब इसे छानकर शहद और मिश्री के साथ मिलाकर सुबह-शाम पिएं, इससे खून साफ हो जाएगा।

6) ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर गिलोय को पीसकर चूर्ण बना लें और इसमें शहद और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं तो इससे मुंहासे, फोड़े-फुंसियां ठीक हो जाती हैं। ये चेहरे में चमक भी लाता है।

7) गिलोय पुरानी खांसी को जड़ से खत्म करने में भी कारगर है। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच गिलोय का रस हर रोज सुबह पिएं। ऐसा करने से समस्या दूर हो जाएगी।

8) अगर किसी को आंखों में जलन, खुजली, पानी आना, धुंधला दिखना व अन्य कोई दृष्टि दोष है तब भी गिलोय का उपयोग फायदेमंद रहता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गिलोय के पत्ते के रस में थोड़ा शहद मिलाकर आंखों में आई ड्रॉप की तरह डालें।

9) अगर किसी को वायरल बुखार हो गया हो तो इसके लिए आधे गिलास पानी में 3 इंच गिलोय का तना कुट कर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे किसी मिट्टी के बर्तन में रखकर रातभर के लिए छोड़ दें। अब सुबह इसे छान पी लें। ऐसा करीब तीन दिन लगातार करें।

10) अगर किसी को कम सुनाई देता है या कान में दर्द होता है तो गिलोय की पत्तियों को पीसकर इसकी दो बूंदें कान में डालें, इससे लाभ होगा। 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब