लाइव न्यूज़ :

बुरी तरह डैमेज हो चुके लीवर को ठीक कर सकती है 70 रूपये की ये चीज, डायबिटीज से भी करती है बचाव

By उस्मान | Updated: March 18, 2019 17:02 IST

Open in App

गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग सालों से भारतीय चिकित्सा में किया जा रहा है। संस्कृत में, गिलोय को 'अमृत' के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके प्रचुर मात्रा में औषधीय गुण हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भी इसके लाभ और उपयोग को मान्यता दी है। गिलोय का रस, पाउडर या कैप्सूल के रूप में सेवन किया जा सकता है।  

गिलोय प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, सूजन को कम करने और त्वचा की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इस पौधे में हेपोटोप्रोटेक्टिव गुण भी होते हैं। अध्ययन में पाया गया कि गिलोय लीवर (फाइब्रोसिस) के निशान को रोक सकता है और डैमेज लीवर टिश्यू को दोबारा सही कर सकता सकता है।

इसके अलावा, जड़ी बूटी के एंटीऑक्सीडेंट गुण गैर-अल्कोहल फैटी लीवर डिजीज को रोक सकते हैं। इसमें फ्री रैडिकल डैमेज को कम करके पीलिया और हेपेटाइटिस से बचना की क्षमता होती है। 

खराब खानपान और जीवनशैली की वजह से लीवर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि लीवर में सूजन और गुणवत्ता में खराबी की समस्या हो जाती है। लीवर को हेल्दी रखने में गिलोय आपके काफी काम आ सकता है। 

ऐसे करें गिलोय का इस्तेमालअध्ययन बताते हैं कि प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के अनुसार 400 मिलीग्राम गिलोय लेने से फायदा होता है। इतनी मात्रा में गिलोय पाउडर को 10-20 मिलीलीटर एलोवेरा या व्हीटग्रास जूस के साथ लेने से लीवर को डिटॉक्स किया जा सकता है। 

दूसरा तरीका यह है कि नियमित 15 से 20 गिलोय की पत्तियां और साथ में किशमिश मिलाकर उसका नियमित रूप से सेवन करें। ऐसा करने से आपका लीवर एकदम फिट रहेगा।

डायबिटीज भी कंट्रोल करता है गिलोय  कई रिसर्च इस बात की पुष्टि करती हैं कि गिलोय टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी सहायक है. गिलोय में अतिरिक्त ग्लूकोज को बर्न करने की क्षमता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।

गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में भी कार्य करता है जो डायबिटीज को अच्छी तरह से मैनेज करने में मदद करता है। यह तत्व ब्लड शुगर लेवल और लिपिड को कम करने में भी मदद करता है।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप लीवर से जुड़े रोग या डायबिटीज के मरीज हैं और आप इसका इस्तेमाल करना चाह रहे हैं, तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए वरना आपको कई दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब