लाइव न्यूज़ :

दिल्ली स्टेट कैंसर हॉस्पिटल में दिल्ली के मरीजों को इलाज में 80 फीसदी आरक्षण

By उस्मान | Updated: August 30, 2018 12:17 IST

दिल्ली के अस्पतालों में बाहरी मरीजों के दबाव को देखते हुए यह फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले से दिल्ली वालों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित 'दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) में दिल्ली के लोगों के लिए 80 फीसदी बेड सुविधाएं रिजर्व होंगी। यहां शहर के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।   

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली स्थित दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 24 सेमी प्राइवेट बेड और कंप्यूटराइज्ड बीपी व प्लस रिकॉर्डिंग सिस्टम का उद्धाटन किया। यह सुविधा आम लोगों के लिए फ्री होगी। 

अभी दिल्ली के मरीजों के लिए 40 फीसद बेड आरक्षित थी। केजरीवाल में कहा कि एक ऐसी पॉलिसी बनाई जा रही है, जिसके तहत दिल्ली के कैंसर मरीजों के लिए सुविधाएं रिजर्व रखी जाएगी। दिल्ली के अस्पतालों में बाहरी मरीजों के दबाव को देखते हुए यह फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले से दिल्ली वालों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

केजरीवाल ने दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ अस्पताल में दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के एक नए प्राइवेट वार्ड का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए 6.4 एकड़ अतिरिक्त जमीन भी स्वीकृत की जाएगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम