लाइव न्यूज़ :

दुनिया में इस देश में मिलती हैं सबसे महंगी दवा, भारत 46वें स्थान पर

By उस्मान | Updated: November 23, 2019 16:53 IST

अमेरिका में वियाग्रा की कीमत 660 प्रतिशत अधिक है जबकि आयरलैंड, मिस्र और अर्जेंटीना में सस्ती मिलती है

Open in App

संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स सबसे महंगी हैं। यह खुलासा हाल ही प्रकाशित एक रिपोर्ट में हुआ है। डिजिटल हेल्थकेयर फर्म मेडबेले द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि अमेरिका में दवाओं की औसत कीमत अन्य देशों की तुलना में 300 प्रतिशत से अधिक है। अमेरिका के बाद जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास सबसे महंगी दवाएं बेची जाती हैं, जबकि केन्या और मलेशिया में सबसे सस्ती हैं।  

कपनी से 50 देशों देशों का आंकड़ा जारी किया है जिसमें हर देश में दवाओं की कीमतें शामिल की है। महंगी दवाई के मामले में दुनिया के पचास देशों देशों की लिस्ट में भारत 46वें स्थान पर है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि विभिन्न देशों में दवाओं की कीमतों को कुछ गंभीर बीमारियों की श्रेणी के आधार पर तैयार किया गया जिसमें मुख्यतः हृदय रोग,  अस्थमा, चिंता विकार और स्तंभन दोष आदि शामिल हैं।

इसमें कहा गया है, 'ब्रांड के कंपाउंड और उनके जेनेरिक दोनों संस्करणों की औसत कीमतों को प्रत्येक दवा की पूरी रूपरेखा के लिए शामिल किया गया था।' 

डॉलर-के-डॉलर के आधार पर मूल्यांकन की जाने वाली 13 महत्वपूर्ण दवाइयों में से रक्तचाप की दवा लिसिनोप्रिल (जेस्ट्रिल के रूप में ब्रांडेड) अमेरिका में सबसे महंगी थी, जिसकी कीमत टैग के साथ वैश्विक स्तर पर कुछ 2,682 प्रतिशत थी। इसके अलावा अमेरिका में विश्व औसत की तुलना में जीवन रक्षक दवाएं भी बेहद महंगी है। 

यहां कोलेस्ट्रॉल और हृदय संबंधी दवा, लिपिटर, अन्य देशों की तुलना में 2,175 प्रतिशत अधिक महंगी हैं, जबकि बैक्टीरिया संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक, ज़िथ्रोमैक्स 1,755 प्रतिशत अधिक महंगी है।

Xanax चिंता से जुड़े विकारों के इलाज की दवा है, जिसकी कीमत अमेरिका में 2,568 प्रतिशत अधिक है। Prozac दवा का इस्तेमाल अवसाद और अन्य मानसिक बीमारियों के लिए किया जाता है, जिसकी कीमत अमेरिका में 2,124 प्रतिशत अधिक है। इतना ही नहीं, डायबिटीज को कंट्रोल करने वाली इंसुलिन की कीमत भी अमेरिका में अधिक है। अगर वियाग्रा की बात करें, तो अमेरिका में इसे सिल्डेनाफिल के रूप में जाना जाता है और यहां इसकी कीमत 660 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद ताइवान और स्विटज़रलैंड का नंबर है जबकि आयरलैंड, मिस्र और अर्जेंटीना में कम महंगी हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?