लाइव न्यूज़ :

किडनी, लीवर, फेफड़ों के रोगों का इलाज है इस फल के पत्तों का पाउडर, 4 दिन में ही दिखेगा रिजल्ट

By उस्मान | Updated: January 25, 2019 16:31 IST

आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आम के पत्ते हर्बल दवा के रूप में काम कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आम की पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। 

Open in App

आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि यह स्वाद और सेहत का खजाना है। इस मामले में आम के पत्ते भी कम नहीं हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आम के पत्ते हर्बल दवा के रूप में काम कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आम की पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। 

शरीर के हमेशा स्वस्थ रखने के लिए शरीर की बाहर की सफाई के साथ-साथ शरीर की आंतरिक सफाई भी बेहद जरूरी है। गलत खानपान की वजह से शरीर में कई हानिकारक और विषैले तत्व में जमा हो जाते हैं जिससे कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। आयुर्वेद में शरीर की सफाई करने के लिए आम के पत्तों का उल्लेख किया गया है। चलिए जानते हैं आम के पत्ते आपके शरीर की आंतरिक रूप से सफाई करके आपको बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, फेफड़ों के लिए ऐसे करें आम के पत्तों का इस्तेमालआयुर्वेद के अनुसार, आम की पत्तियों के चूर्ण का रोजाना सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा इससे किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का भी खतरा कम होता है। दरअसल आम के पत्ते शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में सहायक होते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी आम की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में ही आप को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

ऐसे बनाएं आम के पत्तों का पाउडरअगर आप किडनी, फेफड़ों और लीवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आम की पत्तियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन रोजाना खाने के 20 मिनट बाद करें। लेकिन ध्यान रहे कि इस पाउडर के आधा चम्मच का सेवन ही करें। 

इस बात का रखें ध्यानयह एक आयुर्वेदिक उपाय है इसलिए अगर आप ऊपर बाताई गईं समस्याओं से राहत पाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब