लाइव न्यूज़ :

खांसी, कब्ज, मुंह के छाले जैसे रोगों का बेहतर तरीके से इलाज कर सकता है ये चमत्कारिक पौधा

By उस्मान | Updated: December 27, 2021 10:36 IST

अडूसा या वसाका (Malabar nut) का पौधा कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

Open in App

धरती पर ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिनका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। ऐसा ही एक औषधीय पौधा अडूसा या वसाका (Malabar nut) है। बताया जाता है कि यह पौधा कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसक इस्तेमाल अधिकतर औषधि के रूप ही किया जाता है।

खांसी और घुटनों के दर्द के लिएकहते हैं कि सूखी खांसी दूर करने के लिए अडूसा के पत्ते, मुनक्का और मिश्री का काढ़ा पीना चाहिए। घुटनों के दर्द से राहत- घुटनों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए वसाका जड़ी-बूटी का उपयोग किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लामेटरी गुण अर्थराइटिस की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

कब्ज और कमजोरी होते हैं दूरआयुर्वैदिक चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार अडूसा पेड़ के फल, फूल, पत्ते तथा जड़ को रोग विकारों निवारण में प्रयुक्त किया जाता है।अडूसा न केवल खासी, श्वास, रक्तपीत और कफ के लिए गुणकारी है। बल्कि इसके पत्ते से बना काढ़ा कब्ज और शरीर निर्बलता के लिए एक दवा का काम करता है। 

अस्थमा में मिलती है राहतअडूसा पाउडर और शहद मिलाकर दिन में तीन चार बार चाटने से अस्थमा रोग से निजात पाया जाता है। इसके पत्तों को पीसकर किसी कपड़े में बांधकर  इसका रस निकाल कर 20 ग्राम रस रोज दिन में दो बार पीने से नाक, कान, अथवा मल द्वार से निकलने वाले खून से निजात पा सकते है।

टीबी और खांसी में मिलता है आरामटीबी रोग और खांसी में 25 ग्राम अडूसा पाउडर 25 ग्राम गिलोय पाउडर को 200 मिली पानी में देर तक उबाले और इसका काढ़ा बना ले। 50 ग्राम काढ़े को शहद में मिलाकर सुबह शाम पीने से खांसी दूर हो जाती है और कफ सरलता से निकल जाता है।

मासिक धर्म में मिलता है आराममासिक धर्म में अधिक खून निकलने की समस्या होने से अडूसे के पत्ते का रस मिश्री मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है। अडूसा के पत्ते के रस में तुलसी, अदरक का रस और मुलेठी का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से ज्वर में आराम मिलता है। 

सिरदर्द और मुंह के छालेअडूसा के पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बना ले और शहद और मिश्री के साथ सुबह शाम सेवन करने से सिरदर्द से राहत मिलती है। अडूसा के दो से तीन पत्तों को चबाकर उसके रस को चूसने से छाले ठीक होते हैं। आप ध्यान रखे कि चबाए हुए पत्तों का रस चूसकर थूक देना चाहिए। 

दांतों और मसूड़ों के दर्द मेंअडूसा की लकड़ी से दातुन करने से दांतों और मसूड़ों की समस्या ठीक होती है। इसी के साथ इससे नियमित दातुन किया जाए तो दांतों व मसूड़ों के दर्द में राहत हो जाती है।

पेशाब के रोगों में देता है राहतजिन लोगों को पेशाब ठीक से नहीं आती है या फिर उन्हें बार-बार जाना पड़ता है उनके लिए खरबूजे के 10 ग्राम बीज और अडूसा के 10 ग्राम पत्ते लेकर अच्छी तरह पीसकर खाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

इस बात का रखें ध्यान

यह एक औषधीय पौधा है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पत्ते, फूल और टहनी सभी चीजों का कई रोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आपको इसका प्रयोग करने से पहले एक बार सलाह लेनी चाहिए। सही मात्रा और तरीका जानना बहुत जरूरी है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब