लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज का जड़ से नाश करने के लिए किसी भी कीमत पर घर ले आयें ये पौधा, इंसुलिन से है 80 फीसदी ज्यादा असरदार

By उस्मान | Updated: November 14, 2018 14:04 IST

आयुर्वेद में ब्लड शुगर मैनेज करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक हर्बल उपचार हैं। आयुर्वेद का मानना है कि इन जड़ी-बूटियों में से एक गिलोय या टिनसपोरा कॉर्डिफोलिया है, जिसे अमरत्व की आयुर्वेदिक जड़ भी कहा जाता है।

Open in App

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। यानी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। 

डायबिटीज को केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों के उचित देखभाल की सलाह देते हैं। केवल व्यस्क ही नहीं बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डायबिटीज के रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी, लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है। 

आयुर्वेद में ब्लड शुगर मैनेज करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक हर्बल उपचार हैं। आयुर्वेद का मानना है कि इन जड़ी-बूटियों में से एक गिलोय या टिनसपोरा कॉर्डिफोलिया है, जिसे अमरत्व की आयुर्वेदिक जड़ भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं कि गिलोय से डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

 

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करता है गिलोय? गिलोय एक जड़ी बूटी है जो भारत, म्यांमार और श्रीलंका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मिलती है और इसके बारे में कहा जाता है कि ये टाइप-2 डायबिटीज के कंट्रोल में उपयोगी होता है। गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-आर्थराइटिक, एंटी-एलर्जिक, एंटी-मलेरिया और एंटी-डाइबेटिक गुण होते हैं। चलिए जानते हैं कि इससे डायबिटीज से निपटने में कैसे मदद मिलती है।  

-गिलोय इंसुलिन के उत्पादन में मदद करता है।-इसमें अतिरिक्त ग्लूकोज को बर्न करने की क्षमता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।-गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में भी कार्य करता है जो डायबिटीज को अच्छी तरह से मैनेज करने में मदद करता है। यह तत्व ब्लड शुगर लेवल और लिपिड को कम करने में भी मदद करता है।-एक अध्ययन के अनुसार, गिलोय में एंटी-डाइबेटिक गुण हैं और इंसुलिन की तुलना में इसका असर 40 से 80 प्रतिशत ज्यादा है।-गिलोय पाचन में सुधार करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के मैनेज में एक महत्वपूर्ण पहलू है।

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब