लाइव न्यूज़ :

चीन में मिला नया खतरनाक SFTS Virus, इंसान से इंसान में फैलने की चेतावनी, जानें वायरस के लक्षण, बचाव, टीका

By उस्मान | Updated: August 6, 2020 11:21 IST

इस खतरनाक वायरस से 7 लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग संक्रमित हो गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देनई संक्रामक बीमारी ने सात लोगों की जान ले लीइससे 60 अन्य लोग संक्रमित हो गए हैंइस वायरस की पहचान सबसे पहले चीन में 2010 में हुई थी

चीन से निकले खतरनाक कोरोना वायरस का प्रकोप अभी थमा नहीं कि यहां एक और संक्रामक बीमारी का पता चला है। बताया जा रहा है कि टिक-बोर्न  वायरस से होने वाली एक नई संक्रामक बीमारी ने सात लोगों की जान ले ली है और इससे 60 अन्य लोग संक्रमित हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है।  

फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसएफटीएस वायरस से पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत में 37 से अधिक लोग कुछ महीने पहले संक्रमित हो गए। बाद में, पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में 23 लोगों को संक्रमित पाया गया।

SFTS Virus क्या है

इसे SFTS Virus बताया जा रहा है। इसका पूरा नाम सेवेर फीवर  विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम वायरस (SFTSV) है, जो ब्युनवीरिडे फैमिली में एक नोवेल फेलोबोवायरस है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले चीन में 2010 में हुई थी

SFTS Virus के लक्षण

जिआंगसु की राजधानी नानजिंग की एक महिला, जो वायरस से पीड़ित थी उसमें बुखार, खांसी जैसे लक्षणों की शुरुआत हुई। डॉक्टरों ने उसके शरीर के अंदर ल्यूकोसाइट, रक्त प्लेटलेट की गिरावट देखी। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इंसान से इंसान में फैल सकता है वायरस

वायरोलॉजिस्टों का मानना है कि यह संक्रमण मनुष्यों को एक प्रकार के कीड़े (tick) से हुआ होगा और यह वायरस मनुष्यों के बीच फैल सकता है। झेंग विश्वविद्यालय के अस्पताल के डॉक्टर शेंग जिफांग ने कहा कि इस वायरस के इंसान से इंसान में फैलने की संभावना अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मरीज रक्त या श्लेष्म के माध्यम से दूसरों को वायरस पारित कर सकते हैं।

SFTS Virus से वायरस से बचने के उपाय

डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यह वायरस टिक द्वारा काटने से फैलता है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। ऐसे वायरस के संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। 

SFTS Virus की मृत्यु दर

चीन में 2009 में पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में इस वायरस का पता चला था। एसएफटीएसवी मृत्यु दर 6% और 30% से अधिक होने की सूचना दी गई है। इसके अलावा, जापान और दक्षिण कोरिया सहित पड़ोसी देशों में इस वायरस को अलग कर दिया गया है, जहां 2015 में दोनों देशों में मृत्यु दर 30% से अधिक थी। 

SFTS Virus के इलाज के लिए टीका

यद्यपि इस वायरस के रोगजनन और संचरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कई अध्ययन किए गए हैं, वर्तमान में SFTSV के प्रसार को रोकने के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है। प्रारंभिक अध्ययन 50 साल के रोगियों में उच्च मृत्यु दर का संकेत देते हैं। रोगी की आयु और प्रतिरक्षा स्थिति सहित कई जोखिम कारकों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब