लाइव न्यूज़ :

हफ्तों पुराना कमर दर्द भी हो जाएगा छूमंतर, ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

By गुलनीत कौर | Updated: June 8, 2019 08:09 IST

कमर में दर्द होने का सबसे बड़ा कारण खराब सीटिंग पोस्चर और गलती से मांसपेशियों के खींच जाने की वजह से होता है। इसके अलावा अगर आपकी डायट ठीक नहीं है, तब भी हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है।

Open in App

कुछ बीमारियां मौसम के हिसाब से आती हैं लेकिन कुछ ऐसी हैं जो हर मौसम ही रहती हैं। सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश का मौसम, ये बीमारियां कभी भी लग जाती हैं। कुछ ऐसी ही है कमर दर्द की समस्या। जो एक बार हो जाए तो जल्दी पीछा नहीं छोड़ती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, कमर दर्द शुरू होने के बाद जल्दी जाता नहीं है तो आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। तभी आपको आराम मिलेगा, आइए जानते हैं क्या करना चाहिए:

1) एक्सरसाइज करें

एक ओर कमर दर्द हो रहा हो और कोई आपको एक्सरसाइज करने को कहे तो दर्द का तो पता नहीं लेकिन गुस्सा जरूर बढ़ जाता है। मगर डॉक्टर्स की राय में एक्सरसाइज ही कमर दर्द का सबसे बेस्ट इलाज है। इसमें भी स्ट्रेचिंग करें जिसके कि कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आए और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से दर्द में राहत मिले।

2) मसाज

एक्सरसाइज से आराम ना मिले तो किसी अच्छे तेल की मालिश करें। कोई खास तेल ना मिले तो सरसों के तेल को ही हल्का गर्म करके उससे कमर की मालिश करें। अधिक प्रेशर ना डालें, जितना बर्दाश्त हो उतना ही जोर डालें। क्योंकि अधिक जोर देने से मांसपेशियों में दिक्कत भी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: लू लगने पर तुरंत करें ये 5 काम वरना पड़ जाएंगे बहुत बीमार

3) अपने पोस्चर पर ध्यान दें

ऑफिस में सीट पर बैठते समय और रात को सोते समय आप किस पोजीशन को अपना रहे हैं। इस बात पर भी खास गौर करें। ऑफिस में कई बार लोग घंटों तक सीट पर गलत पोस्चर में बैठे रहते हैं। यह भी कमर दर्द का बड़ा कारण है। रात को सोते समय भी गलत पोजीशन में सोने से दर्द बढ़ता है।

4) सिकाई

कमर में दर्द होने पर ठंडी और गर्म चीज, दोनों से ही सिकाई करें। अगर दर्द के कारण सूजन हो गई हो तो पहले दो दिन ठंडी सिकाई दें। जब सूजन कम हो जाए तो इसके बाद दर्द से राहत पाने के लिए गर्म सिकाई दें। दोनों तरह की सिकाई देने से आराम मिलता है।

5) डायट

कमर में दर्द होने का सबसे बड़ा कारण खराब सीटिंग पोस्चर और गलती से मांसपेशियों के खींच जाने की वजह से होता है। इसके अलावा अगर आपकी डायट ठीक नहीं है, तब भी हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। इसलिए जल्दी ठीक होने के लिए डायट में सुधार लाएं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब