लाइव न्यूज़ :

लीख निकालने का घरेलू उपाय : सर्दियों में अगर हो गई है सिर में लीख तो आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: December 10, 2021 15:44 IST

सर्दियों में बालों में लीख होना एक आम समस्या है जिससे बच्चे और महिलाएं बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देलीख की वजह से आपको होना पड़ सकता है शर्मिंदाबच्चों और महिलाओं को होने वाली आम समस्याबिना दवाओं के पाया जा सकता है समस्या से आराम

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में रोजाना नहाना मुश्किल काम होता है। यही वजह है कि इस मौसम में बहुत से लोगों के सिर में जूं, लीख या रूसी हो जाती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को यह परेशानी ज्यादा होती है। हम आपको जूं, लीख और रूसी निकालने के कुछ प्रभावित घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनसे यकीनन आपको फायदा होगा।

जूं और लीख निकालने का पहला घरेलू उपाय

इसके लिए आपको एक चम्मच नमक आधा कप पानी और एक चम्मच सफेद सिरका लेना है। एक बाउल में पानी ले और इसके अंदर नमक मिला लें। अब इसके अंदर सफेद सिरका मिक्स कर दें।

यह सिर के जूं को मारने के लिए बहुत लाभदायक होता है। पानी, नमक और सफेद सिरका को मिला ले। आप सिरका को हल्का गरम भी कर सकते हैं।

सिर में लगाने के लिए आप स्प्रे बॉटल का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर इसे कॉटन की सहायता से अपने बालों में लगाए। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद कंघी कर लें। आप देखेंगे कि आपके बाल के जुएं धीरे-धीरे कम हो रहे हैं।

जूं और लीख निकालने का दूसरा घरेलू उपाय

इसके लिए आपको नीम के पत्ते, करी पत्ते, 7-8 चमेली के फूल और पत्ते, 1 आंवला और नारियल का तेल चाहिए। नीम और कड़ी पत्ते को एक ब्लेंडर में पीस लें।

एक कढ़ाई में कुछ चम्मच नारियल तेल गर्म करें और बाकी चीजों को उसमें डालकर फ्राई कर लें। उसके बाद एक उसमें कप नारियल डालकर उसे अच्छी तरह गर्म कर लें। आपका मिश्रण तैयार है।  

रात को सोने से पहले इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाकार मालिश करें। अगले दिन एक पतले दांतों वाली कंघी से बालों में कंघी कर लें।

इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें और नारियल तेल लगाकर एक बार फिर कंघी करें। इससे आपकी जूं निकल जाएंगी। इस उपाय से आपको एक बार में ही जूं से छुटकारा मिल सकता है।

डैंड्रफ के लिए घरेलू उपचार

दहीडैंड्रफ की परेशानी होने पर दही का बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है। दही में मौजूद विटामिन और मिनरल डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं इसलिए बाल धोने के आधे घंटे पहले दही से सिर की मसाज करें और फिर बाल धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार करने से फायदा मिल सकता है।

नारियल का तेलडैंड्रफ से राहत पाने के लिए आपको नारियल तेल से खोपड़ी की मालिश करनी चाहिए। 3 से 5 चम्मच नारियल के तेल लेकर खोपड़ी की मालिश करें और फिर एक घंटे के बाद बालों को शैम्पू करें।

एलोवेरा और सेब का सिरकाअपने बालों को शैम्पू करने से ठीक पहले अपनी खोपड़ी में एलोवेरा जेल रगड़ें। एक चौथाई कप एप्पल साइडर विनेगर को एक चौथाई कप पानी में मिलाएं, फिर इसे अपने सर में लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपनी खोपड़ी को अच्छी तरह से धो लें। 

 

बेकिंग सोडाअपने बालों को गीला करें, फिर बेकिंग सोडा को अपने सिर में लगाएं। इसे कुछ मिनटों के लिए बैठने दें, फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। ध्यान रहे कि आपको सिर को धोने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

मेथी का पानीडैंड्रफ की समस्या से बचन के लिए मेथी काफी फायदेमंद होता है। इसके दानों को 7-8 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसे खोपड़ी पर लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें। ऐसा कम से कम सप्ताह में एक बार करना चाहिए।

नींबू का रसअपने खोपड़ी में 2 चम्मच नींबू का रस रगड़ें, इसे कुछ मिनट के लिए रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद 1 कप पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे अपने सिर में लगाएं।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब