लाइव न्यूज़ :

हैजा के लिए घरेलू उपाय : हैजा के लक्षणों से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: February 22, 2022 17:57 IST

इस बीमारी के होने पर पीड़ित को दस्त लग जाते हैं और उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

Open in App

हैजा का नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं। यह प्राय: महामारी के रूप में फैलता है। यह रोग अधिकतर गर्मी और बारिश के मौसम में पनपता है। यह संक्रामक बीमारी वाइब्रियो कॉलेरी नामक जीवाणु से फैलती है।

आंतों में होने वाले इस इंफेक्शन को अगर गंभीरता से ना लिया जाए तो जानलेवा भी हो सकता है। इस बीमारी के होने पर पीड़ित को दस्त लग जाते हैं और उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

यह संदूषित, जल, भोजन तथा दूध द्वारा संचारित होता है। हैजा से बचने के लिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में जानकारी होना जरूरी है। हैजा के लक्षणों को कम करने के लिए आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। 

1) अधिक तरल पदार्थ लेंहम सभी जानते हैं कि हैजा की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, इसलिए इस स्थिति का इलाज करने का पहला प्रयास शरीर हाइड्रेट रखना है। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीना जरूरी है।

सुनिश्चित करें कि आप साफ पानी पियें। अगर संभव हो तो पानी को उबाल लें या फिर पीने के पानी में क्लोरीन या आयोडीन की गोली डाल लें। पानी के अलावा, आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल का पानी, छाछ, हर्बल चाय और संतरे का रस ले सकते हैं। 

2) घर पर बना ओआरएस लेंहैजा की वजह से शरीर से पानी निकल जाता है इसलिए शरीर से तरल पदार्थ और नमक की मात्रा को को संतुलित करना बहुत जरूरी है। इसे ओरल रिहाइड्रेशन सलूशन (ओआरएस) से सबसे अच्छा किया जा सकता है क्योंकि यह हैजा के लक्षणों की तीव्रता को कम करता है।

आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित ओआरएस के अलावा घर पर ही ओआरएस बनाने की कोशिश करनी चाहिए। घर से बना ओआरएस बनाने के लिए, आपको केवल 1 लीटर पानी में आधा चम्मच नमक और छह चीनी चम्मच मिक्स करनी चाहिए।

3) दही का इस्तेमाल करेंहैजा के प्रभाव को कम करने के लिए यह एक बेहतर उपाय है। इसमें हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बेहतर करते हैं और आपके शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देते हैं। इसके अलावा अच्छे बैक्टीरिया इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाने में सहायक हैं। हैजा होने पर आपको 2 से 3 कप दही खानी चाहिए।

 

4) अदरक खायें अदरक अपने प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है और यह हैजा के लिए एक प्रभावी इलाज है। यह हैजा की वजह से होने वाले दस्त, पेट की ऐंठन और पेट दर्द को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलाबा शहद के साथ इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।

आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं। चाय बनाने के लिए अदरक के साथ काली मिर्च, तुलसी और पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल करने से न केवल आपके पाचन क्षमता में सुधार होता है बल्कि आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब