लाइव न्यूज़ :

Covid-19: दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 592

By संदीप दाहिमा | Updated: June 6, 2025 18:35 IST

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 592 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देCovid-19: दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 592

Covid-19 Cases: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 592 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार से कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 5,364 है और बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चार लोगों की मौत हुई है।

केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में वायरस के मामले अधिक हैं। केंद्र सरकार संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारियों की जांच हेतु मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है। सभी राज्यों को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह