AIFF ने सुनील छेत्री को चुना साल-2017 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
By भाषा | Updated: July 22, 2018 19:58 IST2018-07-22T19:56:33+5:302018-07-22T19:58:52+5:30
छेत्री भारत और बेंगलुरू एफसी के स्टार स्ट्राइकर हैं। महिला वर्ग में कमला देवी 2017 की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी।

Sunil Chhetri
मुंबई, 22 जुलाई: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2017 के लिये अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एआईएफएफ ने रविवार को यहां बैठक में उनका चयन किया। छेत्री हाल में बाईचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय फुटबालर बने थे।
छेत्री भारत और बेंगलुरू एफसी के स्टार स्ट्राइकर हैं। पुरूष वर्ग में जहां छेत्री को साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया तो महिला वर्ग में कमला देवी 2017 की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी। युवा अनिरूद्ध थापा ने चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 2017 का ‘ एमर्जिंग प्लेयर आफ द ईयर ’ घोषित किया गया। एआईएफएफ के बयान के अनुसार ई पंथोई 2017 महिला एमर्जिंग प्लेयर आफ द ईयर चुनी गयीं।
एआईएफएफ के 2017 के अन्य पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं :
बेस्ट ग्रासरूट डेवलपमेंट प्रोग्राम पुरस्कार : केरल एफए
लॉन्ग- टाइम कांट्रीब्यूशन टू इंडियन फुटबाल पुरस्कार : हीरो मोटोकोर्प
सर्वश्रेष्ठ सहायक रैफरी पुरस्कार : सुमंत दत्त (असम)
सर्वश्रेष्ठ रैफरी पुरस्कार : सी आर श्रीकृष्णा
यह भी पढ़ें- छेत्री ने बताई वायरल वीडियो के पीछे की कहानी, कहा- 'समय पर नाश्ता नहीं मिलने से ऐसा होता है'