ISL 2018: मुंबई सिटी एफसी ने पुणे को 2-0 से हराया, दर्ज की अपनी पहली जीत
By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 20, 2018 12:04 IST2018-10-20T12:04:01+5:302018-10-20T12:04:01+5:30
ISL 2018: इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी एफसी ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पुणे सिटी एफसी को 2-0 से हराते हुए इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की

मुंबई सिटी एफसी ने पुणे को 2-0 से हराया
मुंबई, 20 अक्टूबर: मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग में चिर-प्रतिद्वंद्वी पुणे सिटी एफसी को 2-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई के लिए मोदोऊ सोउगोऊ (25वें मिनट) और राफेल बोस्टास (45वें मिनट) ने गोल दागे।
इस जीत के साथ मुंबई की टीम तीन मैचों में पहली जीत से तीन अंक लेकर छठे स्थान पर चल रही है जबकि पुणे दो मैचों में एक अंक के साथ नौंवे स्थान पर है।
पुणे ने इस मैच की आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और पहले मिनट में कप्तान एमिलियानो अल्फारो का हेडर गोलपोस्ट के बाहर से निकल गया। पांचवें मिनट में मुंबई को एक फ्री किक मिली लेकिनी पाउलो मचादो का शॉट क्रॉस बार के ऊपर से निकल गया।
Two goals in the first half were enough to earn @MumbaiCityFC 3⃣ points and the bragging rights in tonight's Maha Derby.#HeroISL#LetsFootball#MUMPUNpic.twitter.com/Dvs7587YyG
— Indian Super League (@IndSuperLeague) October 19, 2018
पुणे के लिए सबसे अच्छा मौका 21वें मिनट में आया लेकिन निखिल पुजारी का शॉट निशाने से चूक गया। मुंबई को जल्द ही उनके लगातार हमलों का परिणाम मिल गया जब 25वें मिनट में सोउगोऊ ने मैच का पहला गोल दाग दिया।
पुणे के पास फिर से बराबरी का मौका आया था लेकिन फनाई के पुजारी को बाएं तरफ से दिए पास को मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने बचा लिया 45वें मिनट में बतास्तो ने स्पॉट किक को गोल में तब्दील करते हुए मुंबई को 2-0 की बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुई।