ISL 2018: बेंगलुरू एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को दी 2-1 से मात, सुनील छेत्री चमके

By भाषा | Updated: November 6, 2018 13:19 IST2018-11-06T13:19:22+5:302018-11-06T13:19:22+5:30

ISL 2018: सुनील छेत्री के नेतृत्व में दमदार प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स को दी 2-1 से मात

ISL 2018: Bengaluru FC beat Kerala Blasters 2-1, Sunil Chhetri shines | ISL 2018: बेंगलुरू एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को दी 2-1 से मात, सुनील छेत्री चमके

सुनील छेत्री की बेंगलुरू एफसी ने केरल ब्लार्स्ट को हराया

कोच्चि, 06 नवंबर: बेंगलुरू एफसी ने केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ अपने विजयी अभियान बरकार रखते हुए सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग में 2-1 से जीत दर्ज की।

कप्तान सुनील छेत्री ने बेंगलुरू की टीम की ओर से 17वें मिनट में पहला गोल दागा। केरल ने स्लाविसा स्टोयानोविच के 30वें मिनट में पेनल्टी किक पर दागे गोल से बराबरी हासिल की।


बेंगलुरू की टीम ने हालांकि 80वें मिनट में निकोला क्रमारेविच के गोल से स्कोर 2-1 किया जो निर्णायक साबित हुआ। मौजूदा सत्र में विरोधी के मैदान में बेंगलुरू एफसी की तीन मैचों में यह तीसरी जीत है।

Web Title: ISL 2018: Bengaluru FC beat Kerala Blasters 2-1, Sunil Chhetri shines

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे