FIFA रैंकिंग में दो पायदान नीचे खिसका भारत, जानिए अब क्या हैं हालात

By भाषा | Updated: July 25, 2019 17:20 IST2019-07-25T17:20:21+5:302019-07-25T17:20:21+5:30

भारत ताजिकिस्तान से 2-4 से और उत्तर कोरिया से 2-5 से हार गया था, जबकि सीरिया के खिलाफ उसने 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत के 1214 रैंकिंग अंक हैं और पिछली बार से उसके पांच अंक कम हुए हैं।

India slip two places to 103 in FIFA rankings, Algeria leapfrog 28 places after Africa Cup triumph | FIFA रैंकिंग में दो पायदान नीचे खिसका भारत, जानिए अब क्या हैं हालात

FIFA रैंकिंग में दो पायदान नीचे खिसका भारत, जानिए अब क्या हैं हालात

भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे 103वें स्थान पर खिसक गई है। भारत इस महीने के शुरू में अहमदाबाद में इंटरकान्टिनेंटल कप में दो मैच हार गया था, जबकि एक मैच उसने ड्रॉ खेला था।

भारत ताजिकिस्तान से 2-4 से और उत्तर कोरिया से 2-5 से हार गया था, जबकि सीरिया के खिलाफ उसने 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत के 1214 रैंकिंग अंक हैं और पिछली बार से उसके पांच अंक कम हुए हैं।

भारतीय टीम अब एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है। ईरान (23वां) एशियाई देशों में शीर्ष पर है। उसके बाद जापान (33), कोरिया (37), आस्ट्रेलिया (46) और कतर (62) का नंबर आता है। विश्व रैंकिंग पर गौर करें तो बेल्जियम सूची में शीर्ष पर है। उसके बाद ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड और उरूग्वे का नंबर आता है।

Web Title: India slip two places to 103 in FIFA rankings, Algeria leapfrog 28 places after Africa Cup triumph

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे