सैफ अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट: हिमांशु जांगड़ा की हैट्रिक, भारत ने श्रीलंका को 5-0 से रौंदा

By भाषा | Updated: August 27, 2019 20:09 IST2019-08-27T20:09:29+5:302019-08-27T20:09:29+5:30

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत में ही आक्रामक खेल का सहारा लिया। मिडफील्डर मेहसन ने जांगड़ा के लिए मौका बनाया, जिसे उन्होंने गोल में बदल कर टीम को पहली सफलता दिलाई।

India down Sri Lanka 5-0, advance to 2019 SAFF U-15 Championship | सैफ अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट: हिमांशु जांगड़ा की हैट्रिक, भारत ने श्रीलंका को 5-0 से रौंदा

सैफ अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट: हिमांशु जांगड़ा की हैट्रिक, भारत ने श्रीलंका को 5-0 से रौंदा

हिमांशु जांगड़ा की हैट्रिक से भारत ने मंगलवार को सैफ अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट में श्रीलंका को 5-0 से शिकस्त दी। भारतीय टीम के लिए जांगड़ा के अलावा महेसन सिंह और शुभो पाल ने गोल किया। इस मैच के लिए कोच बिबियानो फर्नांडिस ने दो बदलाव किए थे, जिसमें श्रीदार्थ की जगह जांगड़ा और शिवाजीत सिंह की जगह सात्विक शर्मा को मैदान पर उतारा गया।

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत में ही आक्रामक खेल का सहारा लिया। मिडफील्डर मेहसन ने जांगड़ा के लिए मौका बनाया, जिसे उन्होंने गोल में बदल कर टीम को पहली सफलता दिलाई। मेहसन ने इसके बाद गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया और फिर जांगड़ा ने अपने दूसरे गोल से भारत को 3-0 से आगे कर दिया।

पाल ने मध्यांतर से पहले इंजुरी टाइम में टीम के लिए चौथा गोल दागा। जांगड़ा ने दूसर हाफ में अपनी हैट्रिक पूरी की । भारतीय टीम गुरुवार को अपना आखिरी ग्रुप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

Web Title: India down Sri Lanka 5-0, advance to 2019 SAFF U-15 Championship

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया