FIFA World Cup: क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगीं उरुग्वे-फ्रांस की टीमें, इन दो खिलाड़ियों पर होगी नजर

By सुमित राय | Updated: July 6, 2018 18:25 IST2018-07-05T13:34:30+5:302018-07-06T18:25:45+5:30

FIFA World Cup 2018, Uruguay vs France, Quarter-Final: फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2018, Uruguay vs France, 1st Quarter-Final, Match preview and Analysis | FIFA World Cup: क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगीं उरुग्वे-फ्रांस की टीमें, इन दो खिलाड़ियों पर होगी नजर

FIFA World Cup 2018, Uruguay vs France, 1st Quarter-Final, Match preview and Analysis

निजनी नोवगोरोद, पांच जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेला जाएगा। फ्रांस और उरुग्वे के बीच और यह मैच भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार को शाम 7.30 बजे से निजनी नोवगोरोद में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें फ्रांस के खिलाड़ी काइलेन एमबप्पे और उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज पर होगी। एमबप्पे को रोकना उरुग्वे के डिफेंस के लिए चुनौतीपूर्ण होता, तो सुआरेज फ्रांस की मुश्किले बढ़ा सकते हैं।

एमबप्पे का शानदार प्रदर्शन तो सुआरेज के पास अनुभव

फ्रांस के 19 साल के खिलाड़ी काइलेन एमबप्पे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और अपनी ओर आकर्षिक किया है। एमबप्पे ने इस साल अब तक खेले 4 मैचों में 3 गोल किए हैं। वहीं उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज के पास 100 से ज्यादा मैच खेलने के अनुभव है और उन्होंने इस साल अब तक खेले 4 मैचों में 2 गोल किए हैं।

मेसी-रोनाल्डो की टीम को किया था बाहर

बता दें कि फ्रांस की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं उरुग्वे की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को मात देकर यहां पहुंची है। इन दोनों टीमों ने लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था।

FIFA, फ्रांस-उरुग्वे: जानें कहां और कब देख पाएंगे  के बीच लाइव मुकाबला

मजबूत डिफेंस से होगी एम्बप्पे की चुनौती

फ्रांस टीम के खिलाड़ी काइलेन एमबप्पे हर डिफेंस को भेदने में सफर रहे हैं और इस बार उनके सामने उरुग्वे की मजबूत चुनौती हैं। उरुग्वे की टीम अभी तक हर मैच में अपने मजबूत डिफेंस के दम पर जीतती आई है। उरुग्वे का डिफेंस अब तक इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ रहा है और इसका श्रेय गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा को भी जाता है। यह मुकाबला उरूग्वे के डिफेंस और एम्बाप्पे की रफ्तार का माना जा रहा है।

उरुग्वे-फ्रांस की टीम ने किए हैं सात-सात गोल

ग्रुप स्टेज और प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उरुग्वे और फ्रांस की टीम ने सात-सात गोल किए हैं। लेकिन उरुग्वे की टीम के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ था, जो प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल के पेपे ने किया था। वहीं फ्रांस की टीम चार गोल गंवा चुकी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

उरुग्वे

  • कोच: ऑस्कर ताबारेज
  • गोलकीपर्स: मार्टिन कंपाना, फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा।
  • डिफेंडर्स: मार्टिन काकेरेस, सेबेस्टियन कोट्स, जोस मारिया गिमिनेज, डिएगो गोदिन , मैक्सीमिलियानो परेरा, गैस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।
  • मिडफील्डरर्स: गियोग्रेन डि अरासकेटा, रोड्रिगो बेंटेनकर, डिएगो लैक्साल्ट, नहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरेरा, मटियास वेकिनो, जोनाथन उरेटाविसकाया।
  • फॉर्वर्ड्स: एडिनसन कवानी, मैक्सीमिलियानो गोमेज, लुइस सुआरेज, क्रिस्टियन तुयानी।

फ्रांस

  • कोच: डिडिएर देस्चामपस
  • गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।
  • डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।
  • मिडफील्डरर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।
  • फॉर्वर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।

Web Title: FIFA World Cup 2018, Uruguay vs France, 1st Quarter-Final, Match preview and Analysis

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे