FIFA World Cup इतिहास में फ्रांस ने पहली बार उरुग्वे को हराया, 12 साल बाद सेमीफाइनल में बनाई जगह
By सुमित राय | Updated: July 6, 2018 22:17 IST2018-07-06T21:45:25+5:302018-07-06T22:17:32+5:30
फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs France, 1st Quarter Final: France beat Uruguay by 2-0 to enter in Semifinal
निजनी नोवगोरोद, पांच जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस की टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 12 साल बाद और कुल छठी बार पहुंची है। इसी के साथ 1998 की चैंपियन फ्रांस ने दो बार की चैंपियन उरुग्वे को हराकर फीफा वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार उरुग्वे को हराया हैं और उरुग्वे के खिलाफ फ्रांस की 1985 के बाद यह पहली जीत है।
#FRA win!
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) July 6, 2018
France are the first team to book their place in the semi-finals with a 2-0 victory over @Uruguay! #URUFRA // #WorldCuppic.twitter.com/JLwN4S2TDI
फ्रांस की ओर से राफेल वराने ने 40वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद मैच के 61वें मिनट में फ्रांस के एंटोनिये ग्रेजमैन ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। उरुग्वे की टीम के खिलाफ ग्रुप राउंड में एक भी गोल नहीं हुआ था, लेकिन इस मैच में उसके खिलाफ कुल दो गोल हुए और उरुग्वे की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।
#FridayFeeling 😃#FiersdetreBleus#WorldCup#URUFRApic.twitter.com/xj95P15iTM
— French Team (@FrenchTeam) July 6, 2018
मैच के शुरुआत में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही थी और काफी प्रयासों के बाद फ्रांस की टीम 40वें मिनट में फ्री किक के दम पर उरुग्वे पर 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब रही। वहीं दूसरा गोल उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा की गलती से हुआ है। फ्रांस के खिलाड़ी एंटोनिये ग्रेजमैन ने बॉक्स के बाहर से शॉट मारा, जो सीधा मुसलेरा के हाथों में गया, लेकिन गेंद उनके हाथ से झटक गई और नेट में चली गई।