FIFA WC, Portugal Vs Spain: स्पेन-पुर्तगाल का मैच 3-3 से ड्रॉ, रोनाल्डो ने पूरी की हैट्रिक
By सुमित राय | Updated: June 16, 2018 01:30 IST2018-06-15T23:44:03+5:302018-06-16T01:30:27+5:30
FIFA World Cup 2018, Portugal Vs Spain Live: फीफा वर्ल्ड कप 2018 में पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Portugal Vs Spain Live update and score
सोची, 16 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला पुर्तगाल और स्पेन के बीच सोची के फिस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों को इस साल वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है। फीफा की मौजूदा रैंकिंग में पुर्तगाल चौथे नंबर पर है, जबकि स्पेन इस रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज है।
FIFA World Cup 2018, Portugal Vs Spain: लाइव अपडेट
- 90 मिनट का खत्म होने के बाद स्पेन और पुर्तगाल का स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा।
That was ridiculous.
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
Take a bow @selecaoportugal and @SeFutbol, what a game! #PORESPpic.twitter.com/G3HdXdlK93
- मैच के 88वें मैच में रोनाल्डो ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने हैट्रिक भी पूरा कर लिया है।
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
- मैच के 58वें मिनट में स्पेन ने तीसरा गोल करके मैच में बढ़त बना ली है।
- मैच के 55वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ी डिएगो कोस्टा ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई। स्कोर 2-2 पर पहुंचा।
- पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले 44वें मिनट में रोनाल्डो ने मैच में अपना दूसरा गोल किया और अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।
- मैच के 24वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ी डिएगो कोस्टा ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचाया। स्कोर 1-1 की बराबरी पर।
- मैच के चौथे मिनट में रोनाल्डो ने पहला गोल पुर्तगाल को 1-0 से बढ़त दिलाई। रोनाल्डो का यह 82वां गोल था। इसी के साथ रोनाल्डो अलग अलग चार वर्ल्ड कप में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
2006: ⚽️
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
2010: ⚽️
2014: ⚽️
2018: ⚽️@Cristiano has now scored at four different FIFA #WorldCup editions. pic.twitter.com/hrsoYkBhtB
- पुर्तगाल और स्पेन के बीच मुकाबला शुरू। मैच में पुर्तगाल की टीम सफेद जर्सी पहनी है, जबकि स्पेन ने लाल।
- अब तक वर्ल्ड कप में पुर्तगाल और स्पेन की एक बार भिड़ंत हुई है। 2010 के वर्ल्ड कप में राउंड-16 में हुई इस भिड़ंत में स्पेन ने पुर्तगाल को मात दी थी। स्पेन और पुर्तगाल के बीच अब तक (वर्ल्ड कप, यूरो कप) खेले गए मुकाबलों में कुल 4 गोल दागे गए हैं।
- पुर्तगाल और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप के ग्रुप बी का दूसरा मैच सोची के फिस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
पुर्तगाल
- कोच: फर्नांडो सैंटोस
- गोलकीपर्स: एंथनी लोपेज, बेटो, रुई पैट्रिसियो।
- डिफेंडर्स: नो अल्वीज, सेड्रिक सोआरेस, जोस फोंटे, मारियो रुई, पेपे, राफेल गुइरेरो, रिकॉर्डो पेरेरा, रूबेन डायस।
- मिडफील्डरर्स: एड्रियन सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीज, जोआओ मारियो, जोआओ मोउटिन्हो, मैनुएल फर्नांडीज, विलियम कार्वाल्हो।
- फॉर्वर्ड्स: आंद्रे सिल्वा, बर्नाडो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गेल्सन मार्टिन्स, गोंकालो गुएदेस, रिकॉर्डो कुरेसमा।
स्पेन
- कोच: जूलन लोपेतेगुई
- गोलकीपर्स: डेविड डि गिया, पेपे रेना, कीपा अरिजाबलागा।
- डिफेंडर्स: जोर्डी अल्बा, नैको मोनरियल, अल्वारो ऑड्रियोजोला, नैको फर्नांडीज, डैनी करवाजल, गेरार्ड पिक, सर्जियो रामोस, सेसर अजपिलीक्यूटा।
- मिडफील्डरर्स: सर्जियो बुके, इस्को, थियागो अलकंटारा, डेविड सिल्वा, आंद्रे इनिएस्ता, सउल निगुएज, कोके।
- फॉर्वर्ड्स: मार्को असेंसियो, इयागो अस्पास, डिएगो कोस्टा, रोड्रिगो मोरेनो, लुकास वाजक्यू।