World Cup 2018: पुर्तगाल ने दर्ज की पहली जीत, मोरक्को को 1-0 से हराया

By सुमित राय | Updated: June 20, 2018 19:26 IST2018-06-20T17:23:45+5:302018-06-20T19:26:50+5:30

FIFA World Cup 2018: पुर्तगाल और मोरक्को के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप बी के तीसरे मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Portugal Vs Morocco Live update and live score | World Cup 2018: पुर्तगाल ने दर्ज की पहली जीत, मोरक्को को 1-0 से हराया

FIFA World Cup 2018, Portugal Vs Morocco Live update and live score

मास्को, 20 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप बी के तीसरे मुकाबले में पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हराकर इस साल अपनी पहला जीत दर्ज की। मास्को के सुजनिकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एकमात्र गोल स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के चौथे मिनट में किया था। इससे पहले रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में हैट्रिक बनाई थी। रोनाल्डो की हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने स्पेन को 3-3 की बराबरी पर रोका था। वहीं मोरक्को को अपने पहले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा था और उसे ईरान की टीम ने 0-1 से मात दी थी।

FIFA World Cup 2018, Portugal Vs Morocco लाइव अपडेट -

- पुर्तगाल ने मोरक्को के 1-0 से हराया। मैच में एकमात्र गोल चौथे मिनट में पुर्तगाल के रोनाल्डो ने हेडर लगाकर किया था।

- एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने के बाद स्कोर पुर्तगाल- 1, मोरक्को- 0

- मैच का 90 मिनट खत्म हो गया है। 5 मिनट इंजरी चाइम जोड़ा गया है।

- दूसरे हाफ में 30 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं।

- दूसरे हाफ का खेल शुरू, स्कोर पुर्तगाल- 1, मोरक्को- 0

- पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद पुर्तगाल 1-0 से आगे।

- 1 गोल से पिछड़ने के बाद भी मोरक्को की टीम ने लगाार अच्छे मौके बनाए, लेकिन खिलाड़ी उसे गोल में नहीं बदल पाए।

- मैच के चौथे मिनट में रोनाल्डो ने गोल कर दिलाई पुर्तगाल को बढ़त। इस साल रोनाल्डो के नाम यह चौथा गोल है। 3 गोल उन्होंने पहले मैच में स्पेन के खिलाफ किया था।

- इस मैच को अगर पुर्तगाल जीत लेता है तो वह अंतिम 16 में लगभग जगह पक्की कर लेगा। वहीं पुर्तगाल इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में बने रहना चाहेगी।

- पुर्तगाल बनाम मोरक्को मैच शुरू, पुर्तगाल की टीम सफेद और मोरक्को की टीम लाल जर्सी में मैदान पर उतरी।

- यह दूसरा अवसर होगा जबकि ये दोनों टीमें विश्व कप में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 1986 में मोरक्को ने ग्रुप चरण में पुर्तगाल को 3-1 से हरा दिया था।

- मोरक्को ने क्वॉलिफाईंग के अंतिम दौर में एक भी गोल नहीं गंवाया और 20 साल बाद में विश्व कप में जगह बनाई लेकिन ईरान के खिलाफ पहले मैच में अजीज बोहानडोज के आत्मघाती गोल से उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।


- पुर्तगाल और मोरक्को के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे मास्को के सुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप बी का तीसरा मैच पुर्तगाल और मोरक्को के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

पुर्तगाल

  • कोच: फर्नांडो सैंटोस
  • गोलकीपर्स: एंथनी लोपेज, बेटो, रुई पैट्रिसियो।
  • डिफेंडर्स: नो अल्वीज, सेड्रिक सोआरेस, जोस फोंटे, मारियो रुई, पेपे, राफेल गुइरेरो, रिकॉर्डो पेरेरा, रूबेन डायस।
  • मिडफील्डरर्स: एड्रियन सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीज, जोआओ मारियो, जोआओ मोउटिन्हो, मैनुएल फर्नांडीज, विलियम कार्वाल्हो।
  • फॉर्वर्ड्स: आंद्रे सिल्वा, बर्नाडो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गेल्सन मार्टिन्स, गोंकालो गुएदेस, रिकॉर्डो कुरेसमा।

मोरक्को

  • कोच: कार्लोस क्विरोज़
  • गोलकीपर्स: माउनिर अल काजोई, यासीनी बोउनोउ, अहमद रेडा टेगनाउटी।
  • डिफेंडर्स: महदी बेनातिया, रोमेन सईस, मैनुएल डि कोस्टा, नाबिल दिरार, अचरफ हकीमी, हमजा मेंडिल।
  • मिडफील्डरर्स: एम 'बारेक बउसउफा, करीम अल अहमदी, युसीफ ऐट बेन्नासेर, सोफयान अम्राबेट, यूनीस बेलहांडा, फेकल फज्र, अमीने हारित।
  • फॉर्वर्ड्स: खालिद बउतेब, अजीज बउहाद्दोज, अयोब अल कब्बी, नॉरडिन अमराबट, मेहदी करसेला, हाकिम जेईयेच, यूसीफ अन नेसरी।

English summary :
FIFA World Cup 2018, Portugal vs Morocco, Group B Match, Live score and Latest Updates in Hindi by Lokmat News Hindi. In the third match of FIFA World Cup 2018 Group B, Portugal is facing Morocco team. In this match, Which is being played at Morocco's Luzhniki Stadium, once again everyone's eye will be on star striker Cristiano Ronaldo, who made a hat-trick in his first match, performing brilliantly.


Web Title: FIFA World Cup 2018, Portugal Vs Morocco Live update and live score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे