FIFA World Cup: डिएगो कोस्टा ने दागा शानदार गोल, स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराया
By सुमित राय | Updated: June 21, 2018 01:27 IST2018-06-20T21:29:21+5:302018-06-21T01:27:56+5:30
FIFA World Cup 2018: ईरान और स्पेन के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप-बी के चौथे मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Iran vs Spain Live Update and Live Score
कजान (रूस), 20 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप-बी के चौथे मुकाबले में 2010 की चैंपियन स्पेन ने ईरान को 1-0 से हरा दिया। ईरान ने अपने पहले मैच में मोरक्को को 1-0 को हराकर 3 प्वाइंट्स प्राप्त किए थे। हालांकि उसे यह जीत उसकी किस्मत की बदौलत मिली थी जब मोरक्को के अजिज़ बोउहादोउज ने हेडर के ज़रिए गेंद को बाहर भेजना चाहा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद को गोलपोस्ट के अंदर मार बैठे। दूसरी तरफ स्पेन को सोचि में 15 जून को अपने पहले मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा था।
FIFA World Cup 2018, Iran vs Spain लाइव अपडेट -
- एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने के बाद भी ईरान की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराया। स्कोर: स्पेन- 1, ईरान- 0
Three games, three 1-0 scorelines...
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
A tight day, but #POR#URU and #ESP all do what they need to do. #IRNESPpic.twitter.com/6cQ6xtuIyC
- 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।
- 62वें मिनट में ईरान के सैयद एजतोलाही ने गोल दागा, लेकिन वीएआर चेक के दौरान वह गोल नहीं पाया गया। वह ऑफ साइड में थे।
- डिएगो कोस्टा ने 54वें मिनट में शानदार गोल दागकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई।
Diego Costa's #WorldCup so far:#POR⚽️⚽️#IRN ⚽️#IRNESPpic.twitter.com/fX4EoWnc16
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
- 49वें मिनट में स्पेन को कॉर्नर मिला, जिसे इस्को ने आसानी से पकड़ा और गोल पोस्ट के पास फ्लिक किया लेकिन नाकाम रहे।
- दूसरे हाफ का खेल शुरू।
- पहले हाफ के बाद भी दोनों टीमें नहीं कर पाईं गोल। स्कोर- स्पेन 0, ईरान 0
- पहले हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म। मैच में 2 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।
- 40 मिनट के बाद भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम।
- 30 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी ईरान और स्पेन की टीमें गोल नहीं कर पाईं।
- 25वें मिनट में स्पेन स्पेन को फ्री किक मिली। सिल्वा ने शानदार शॉट लगाया लेकिन ईरान के गोलकीपर में अच्छे तरीके से गेंद को लपका।
- 20 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।
- 10वें मिनट में ईरान को फ्री किक मिली। अमिरी ने शॉट लगाया, लेकिन स्पेन के डिफेंस को नहीं तोड़ पाए।
- ईरान और स्पेन के बीच खेल शुरू।
- आठ साल पहले चैंपियन रही स्पेन की टीम इस बार के विजेता के दावेदारों में हैं और इस मैच में ईरान के खिलाफ उसका पलड़ा भारी है।
- फीफा विश्व कप के इतिहास में मोरक्को के खिलाफ जीत ईरान की केवल दूसरी जीत थी। उसने इससे पहले 1998 के विश्व कप में अमेरिका को 2-1 से हराया था।
- ईरान ने अपने पहले मैच में मोरक्को को 1-0 को हराकर 3 प्वाइंट्स प्राप्त किए थे। हालांकि उसे यह जीत उसकी किस्मत की बदौलत मिली थी जब मोरक्को के अजिज़ बोउहादोउज ने हेडर के ज़रिए गेंद को बाहर भेजना चाहा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद को गोलपोस्ट के अंदर मार बैठे।
- दूसरी तरफ स्पेन को सोचि में 15 जून को अपने पहले मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा था।
- ईरान और स्पेन के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे रूस के कजान शहर के कजान स्टेडियम में खेला जाएगा।
- फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप-बी के चौथे मुकाबले में ईरान का मुकाबला 2010 की चैंपियन स्पेन से होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
स्पेन
- कोच: जूलन लोपेतेगुई
- गोलकीपर्स: डेविड डि गिया, पेपे रेना, कीपा अरिजाबलागा।
- डिफेंडर्स: जोर्डी अल्बा, नैको मोनरियल, अल्वारो ऑड्रियोजोला, नैको फर्नांडीज, डैनी करवाजल, गेरार्ड पिक, सर्जियो रामोस, सेसर अजपिलीक्यूटा।
- मिडफील्डरर्स: सर्जियो बुके, इस्को, थियागो अलकंटारा, डेविड सिल्वा, आंद्रे इनिएस्ता, सउल निगुएज, कोके।
- फॉर्वर्ड्स: मार्को असेंसियो, इयागो अस्पास, डिएगो कोस्टा, रोड्रिगो मोरेनो, लुकास वाजक्यू।
ईरान
- कोच: हरवे रेनार्ड
- गोलकीपर्स: अलीरेजा बेरवांड, राशिद माजेहारी, आमिर आबेदजादेह।
- डिफेंडर्स: माजिद होसैनी, रामिन रेजाएन, मोहम्मद रेजा खंजादेह, मोर्तेजा पाउरालीगंजी, पेजमैन मोंताजेरी, मिलाद मोहम्मदी, रूजबेह चेस्मी, अहसान हजसफी।
- मिडफील्डरर्स: सैद एजातोल्लाही, मसूद शोजेई, मेहदी तोराबी, आमिद इब्राहिमी, करीम अंसारीफार्द।
- फॉर्वर्ड्स: अलीरेजा जहांबख्श, महदी तरेमी, सरदार अजमौन, रेजा घूछन्नेझाद, समन घोदोस, अश्कन देजगह, वाहिद अमीरी।