FIFA World Cup, BEL Vs Panama: बेल्जियम ने पनामा को 3-0 से पीटा, लुकाकू ने दागे दो गोल
By विनीत कुमार | Updated: June 18, 2018 23:03 IST2018-06-18T20:11:48+5:302018-06-18T23:03:32+5:30
FIFA World Cup 2018: ग्रुप-जी में बेल्जियम और पनामा के बीच मैच का लाइव अपडेट...

Belgium Vs Panama
मॉस्को, 18 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 में वर्ल्ड रैकिंग की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम अपने अभियान का आगाज पनामा के खिलाफ धमाकेदार जीत से किया है। बेल्जियम ने ग्रुप-जी के इस पहले मैच में सोमवार को पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही पनामा की टीम को 3-0 से हराया। यह मैच सोची के फिस्ट ओलंपिक स्टेडियम में खेला गया। ग्रुप-जी में दूसरा मैच इंग्लैंड और ट्यूनीशिया के बीच आज ही वोलगोग्रैड में होना है। पनामा पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है और वर्ल्ड रैकिंग में 55वें स्थान पर है।
FIFA World Cup Belgium Vs Panama Live update
- मैच खत्म और इसके साथ ही बेल्जियम ने यह मैच 3-0 से जीत लिया है।
- 80 मिनट से ज्यादा का खेल पूरा हुआ।
- एक और गोल...75वें मिनट में लुकाकू ने मैच का अपना दूसरा गोल दाग दिया। बेल्जियम अब 3-0 से आगे। ईडन हजार्ड बेल्जियम गेंद को लेकर पनामा के हाफ की ओर दौड़े और फिर लुकाकू को पास दे दिया। इसके बाद लुकाकू ने तेजी से दौड़ लगाते हुए पनामा के गोलकीपर को छकाया और गेंद गोलपोस्ट में डाल दी।
- 69वें मिनट में बेल्जियम का एक और गोल.....रोमेलु लुकाकू ने शानदार हेडर के जरिए बेल्जियम को 2-0 से आगे किया। केविन डि ब्रूयेन ने पनामा के बॉक्स के बाएं ओर गेंद को अपने काबू में किया और लुकाकू को पास दे दिया। हवा में उड़ती गेंद को लुकाकू ने डाइव के जरिए हेडर मारते हुए पनामा के गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।
- 52वें मिनट में बेल्जियम को फ्री किक, डि ब्रुयेन का शॉट हालांकि पनामा को गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया।
- 50वें मिनट में पनामा के माकइल मूरिलो को योले कार्ड, यानिक कारास्को को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की थी।
- हाफ टाइम के ठीक बाद 47वें मिनट में गोल, बेल्जियम को बढ़त। ड्राइस मर्टेंस ने दागा गोल
GOAL! @dries_mertens14 scores a sweet volley to give #BEL the lead in Sochi!#BELPAN 1-0 pic.twitter.com/S28LMhF4mn
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 18, 2018
- हाफ टाइम तक का खेल खत्म और बेल्जियम को अब तक पनामा की टीम रोकने में कामयाब रही है।
- 34वें मिनट में पनामा को कॉर्नर, वर्ल्ड कप में पनामा के लिए पहला कॉर्नर और बेल्जियम ने आसानी से खतरे को टाल दिया।
- 26वें मिनट में बेल्जियम इडेन के हेजार्ड ने पनामा को बॉक्स से बाहर से ही जोरदार शॉट खेला लेकिन गेंद गोलपोस्ट से वाइड रह गई
- 14वें मिनट में बेल्जियम के थॉमस म्यूनर को येलो कार्ड
- करीबी मौका, छठे और सातवें मिनट में बेल्जियम का लगातार पनामा पर आक्रमण। छठे मिनट में बेल्जियम के यानिक कारासाको का एक शॉट सीधे पनामा के गोलकीपर के हाथों में गया।
- चौथे मिनट में पनामा को बेल्जियम के बॉक्स के पास फ्री किक, हालांकि गोल का कोई मौका नहीं बन सका।
- शुरू हुआ मुकाबला। यह पहली बार है जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हैं।
FYI - #BELPAN formations 👇#WorldCuppic.twitter.com/rLzJ8MgnXS
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 18, 2018
- भारतीय समय के अनुसार शाम 8.30 बजे ये मैच शुरू होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बेल्जियम
कोच: रॉबर्टो मार्टिनेज
गोलकीपर्स: कोएन कास्टील्ज, थिबॉट कर्टोइस, साइमन मिग्नोलेट
डिफेंडर्स: टॉबी एल्डरविरेल्ड, डेड्रिक बोयाटा, विन्सेंट कॉम्पनी, थॉमस म्यूनियर, थॉमस वर्माएलन, जन वर्टोंगेन
मिडफील्डरर्स: यानिक कैरास्को, केविन डी ब्रुयने, मूसा डेम्बेले, लिंडर डेंडोन्कर, मरौने फेल्लैनी, ईडन हजार्ड, थोर्गन हजार्ड, अदनान जानुजाज, ड्रिज मेरटेन्स, यौरी टिलेमन्स, एक्सेल विट्सेल
फॉर्वर्ड्स: मिची बटशुयी, नासेर चाडली, रोमेलू लुकाकू
सब्सिट्यूट: लौरेंट सीमन
पनामा
कोच: हर्नान दारियो गोमेज़
गोलकीपर्स: जोस काल्डरन, जैम पेनेडो, एलेक्स रोड्रिग्ज
डिफेंडर्स: फेलिप बलॉय, हेरोल्ड कमिंग्स, एरिक डेविस, फिडेल एस्कोबर, एडॉल्फो मचाडो, माइकल मुरिलो, लुइस ओवल, रोमन टोरेस
मिडफील्डरर्स: एडगर बार्सिनास, आर्मान्डो कूपर, अनिबल गोडॉय, गैब्रियल गोमेज, वैलेंटाइन पिमेन्टेल, अल्बर्टो क्विंटरो, जोस लुइस रोड्रिगुएज
फॉर्वर्ड्स: अब्दील अरोयो, इस्माइल डिआज, ब्लेज पेरेज, लुइस तेजाडा, गैब्रियल टोरेस