FIFA World Cup Coasta Rica Vs Serbia: सर्बिया का दमदार प्रदर्शन, कोस्टा रिका को 1-0 से हराया

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2018 19:33 IST2018-06-17T17:25:10+5:302018-06-17T19:33:21+5:30

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-ई में कोस्टा रिका और सर्बिया के बीच मैच का लाइव अपडेट...

fifa world cup 2018 group e costa rica vs serbia live update and goal score | FIFA World Cup Coasta Rica Vs Serbia: सर्बिया का दमदार प्रदर्शन, कोस्टा रिका को 1-0 से हराया

Costa Rica Vs Serbia Live

मॉस्को, 17 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रपु- ई के पहले मैच में सर्बिया ने चौंकाते हुए कोस्टा रिका को 1-0 से हरा दिया है। यह मैच समारा शहर के समारा एरेना में खेला गया। इस ग्रुप में ब्राजील और स्विट्जरलैंड की टीम भी है जिन्हें आज ही भारतीय समय के अनुसार देर रात 11.30 बजे भिड़ना है। बता दें कि ब्राजील में हुए पिछले वर्ल्ड कप में ये टीम क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। हालांकि, हाल में उसे दोस्ताना मैचों इंग्लैंड, बैल्जियम सहित ट्यूनिशिया और हंगरी से भी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर सर्बिया 2014 के वर्ल्ड के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सका था।

FIFA World Cup Costa Rica Vs Serbia Live update:

- मैच खत्म। सर्बिया ने ये मैच 1-0 से जीत लिया है। मैच का निर्णायक गोल सर्बिया के कप्तान अलैक्जेंडर कोलारोव ने फ्री किक पर दागा।

-  आखिरी पांच मिनट के इंजुरी टाइम का खेल शुरू, सर्बिया अब भी आगे। इस बीच सर्बिया के नेमांजा मैटिक लाइन के ठीक बार कोस्टा रिका के कोचिंग स्टाफ से उलझ गए। दूसरे खिलाड़ियों और रेफरी ने बीच-बचाव करते हुए विवाद को खत्म किया।

- 80 मिनट का खेल हो चुका है और सर्बिया अब भी 1-0 से आगे।

- गोल....56वें मिनट में सर्बिया को फ्री किक, कप्तान अलैक्जेंडर कोलारोव के शानदार सीधे शॉट पर गेंद हवा में लहराते हुए गोलपोस्ट में समा गई। सर्बिया 1-0 से आगे। 
दरअसल डेविड गजमैन को गलत तरीके से सर्बियाई खिलाड़ी को रोकने के लिए पीला कार्ड दिखाया गया और फिर सर्बिया को इसलिए लिए फ्री किक मिला।


- हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका है। हालांकि, दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मौके जरूर बनाए।
- 43वें मिनट में सर्बिया के गोलकीपर का शानदार बचाव।

- 18वें मिनट में सर्बिया को फ्री- किक, हालांकि 8 साल बाद वर्ल्ड कर खेल रही सर्बिया की टीम इसका कोई फायदा नहीं उठा सकी। 

- कोस्टा रिका और सर्बिया के बीच मैच शुरू, शुरुआती 5 मिनटों में कोई गोल नहीं। पहले ही मिनट में कोस्टा रिका को कॉर्नर मिला था, और सर्बिया ने बेहद करीबी गोल के मौके को टाल दिया।

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद शुरू होगा मुकाबला।


- शाम 5.30 बजे शुरू होगा मैच।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

सर्बिया

कोच: मलदेन क्रस्टाजिक

गोलकीपर्स: व्लादिमीर स्टोजकोविक, प्रेड्रैग राजकोविक, मार्को दिमित्रोविक।

डिफेंडर्स: अलैक्जेंडर कोलारोव, ब्रेनिसलाव इवानोविक, डस्को टॉसिक, एंटोनियो रुकाविना, मिलोस वेल्जकोविक, मिलान रोडिक, उरोस स्पाजिक, निकोला मिलेनकोविक।

मिडफील्डरर्स: नेमंजा मैटिक, लुका मिलिवोजेविक, सरजेग मिलिनकोविक-साविक, मार्को गुरुजिक, एडम जैजिक, डुसान टैडिक, फिलिप कॉस्टिक, एंड्रिजा जिवकोविक, नेमंजा रैंडनजिक।

स्ट्राइकर्स: अलैक्जेंडर मित्रोविक, अलैक्जेंडर प्रिजोविक, लुका जोविक।

कोस्टा रिका

कोच: ओस्कर रामिरेज़

गोलकीपर्स: केलोर नवास, पैट्रिक पेम्बर्टन, लियोनेल मोएरेरा।

डिफेंडर्स: िस्चियन गम्बोआ, इयान स्मिथ, रोनाल्ड मटारिटा, ब्रायन ओविएडो, ऑस्कर डुआर्टे, जियानकार्लो गोंजालेज, फ्रैंसिस्को काल्वो, केंडाल वॉटसन, जॉनी एकोस्टा।

मिडफील्डरर्स: डेविड गजमैन, येल्टिसन, सेल्सो बोरगेस, रैंडाल अजोफिफा, रोडनी वॉलेस, ब्रायन रुइज, डेनियल कोलिंडरस, क्रिस्चियन बोलनोस।

फॉर्वर्ड्स: वेनेगास, जोएल कैम्पवेल, मार्को उरेना।

Web Title: fifa world cup 2018 group e costa rica vs serbia live update and goal score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे