FIFA WC: जापान ने फुटबॉल इतिहास में पहली बार कोलंबिया को हराया, 2-1 से जीता मैच
By सुमित राय | Updated: June 19, 2018 19:27 IST2018-06-19T17:16:57+5:302018-06-19T19:27:34+5:30
FIFA World Cup, Colombia Vs Japan: कोलंबिया और जापान के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप एच के पहले मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Colombia Vs Japan Live Update and live Score
सरान्स्क (रूस) 18 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप एच के पहले मुकाबले में जापान ने कोलंबिया की टीम को 2-1 से मात देकर पहली जीत दर्ज की। जापान की कोलंबिया के खिलाफ फुटबॉल इतिहास में यह पहली जीत है। इससे पहले जापान की टीम कभी भी कोलंबिया के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाई थी। इस जीत के बाद जापान पहली एशियाई टीम बन गई जिसने किसी दक्षिण अमेरिकी देश को हराया।
FIFA World Cup 2018, Colombia Vs Japan: लाइव अपडेट -
- जापान ने कोलंबिया को 2-1 से हराया। कोलंबिया ने फुटबॉल इतिहास में पहली बार कोलंबिया को हराया।
A big win for #JPN!#COLJPNpic.twitter.com/qiLBAGk8QW
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 19, 2018
- स्टोपेज टाइम खत्म होने के बाद स्कोर - जापान: 2 और कोलंबिय: 1।
- 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद पांच मिनट का स्टोपेज टाइम मिला।
- 90 मिनट: मैच का आधिकारिक टाइम खत्म। स्कोर- जापान: 2 और कोलंबिय: 1।
- 74वें मिनट में जापान के यूया ओसाको ने किया गोल, कोलंबिया के खिलाफ जापान की टीम 2-1 से आगे
- 69 मिनट: जापन की तरफ से होन्डा और कोलंबिया की तरफ से बाक्का मैदान में उतरे
- 63 मिनट: बेरियस को अंपायर ने दिखाया येलो कार्ड
- दूसरे हाफ का गेम शुरू
- पहले हाफ के खेल और एक मिनट का इंजुरी टाइम खत्म होने के बाद स्कोर जापान : 1 और कोलंबिया : 1
- पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद एक मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।
- 37वें मिनट: जापानी डिफेंडर्स की गलती से कोलंबिया को मिली फ्री किक। कोलंबिया के खिलाड़ियों ने इसे गोल में तब्दील किया।
- 30 मिनट के बाद स्कोर जापान: 1 और कोलंबिया: 0
- 24वें मिनट में जापान को मिला कॉर्नर, लेकिन खिलाड़ी उसका फायदा नहीं उठा पाए।
16 मिनट: कुआड्राडो बेहतरीन ड्रिबल करते हुए गेंद को आगे ले गए लेकिन लेकिन माउथ से पहले ही डिफेंडर्स ने घेर बना लिया।
11 मिनट: फाल्काओ का गोलपोस्ट की तरफ जोरदार किक लेकिन गोलकीपर ने नहीं होने दिया स्कोर
- छठे मिनट में जापान की ओर से शिंजी कागावा ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया।
#JPN#JPN#JPN
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 19, 2018
The perfect start for @jfa_samuraiblue! #COLJPNpic.twitter.com/jhsoLnBHx6
- मैच के पांचवें मिनट में कोलंबिया के खिलाड़ी कार्लोस सैंचेज का हाथ लगने के बाद जापान की टीम को मिला पहला कॉर्नर।
- 5.30 PM : कोलंबिया और जापान के बीच मैच शुरू।
- 5 बजकर 25 मिनट: दोनों टीमें मैदान पर, नेशनल एंथेम शुरू।
- ब्राजील में हुए विश्व कप के पिछले संस्करण में भी जापान और कोलंबिया की टीमें भिड़ी थीं, जहां कोलंबिया 4-1 से जीत हासिल करने में सफल रही थी। वहीं जापान और कोलंबिया के बीच 2007 में हुआ दोस्ताना मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।
- अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों की बात की जाए तो जापान, कोलंबिया के खिलाफ बीते तीन मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाई है। फीफा कन्फेडेरेशन कप-2003 में हुए मैच में कोलंबिया ने जीत हासिल की थी।
- ब्राजील में हुए 2014 विश्व कप में सबको चौकाते हुए कोलंबिया ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। कोलंबिया को अंतिम-8 के मुकाबले में मेजबान देश ब्राजील के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
- जापान लगातार छठी बार विश्व कप में पहुंची है। उसने पहली बार 1998 में विश्व कप में क्वालीफाई किया था। तब से लगातार वह इस बड़े टूनार्मेंट में खेलती आ रही है। इसमें से दो बार 2002 और 2010 में वह अंतिम-16 की बाधा पार करने में भी सफल रही थी।
- कोलंबिया और जापान के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे से रूस के सरान्स्क शहर के मोरदोविया एरेना स्टेडियम में खेला जाएगा।
- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप एच का पहला मुकाबला कोलंबिया और जापान के बीच खेला जाएगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
कोलंबिया :
गोलकीपर्स: डेविड ओस्पिना, कैमिलो वर्गास, जोस फर्नान्डो कुआडराडो
डिफेंडर्स: क्रिस्टियान जपाटा, डाविंसन सैंचेज, सैंटियागो अरियास, ऑस्कर मुरिलो, फ्रैंक फाब्रा, जोहान मोजिका, येरी मिना
मिडफील्डर्स: विल्मार बारियोस, कार्लोस सैंचेज, जेफरसन लेर्मा, जोस इजक्वियेर्डो, जेम्स रोड्रिग्ज, एबेल एग्विलर, मैटियस यूरिब, जुआन फर्नांडो क्विनटेरो, जुआन गिलेर्मो क्वाडार्डो
फॉर्वर्डस: राडामेल फालकाओ, मिगुएल बोर्जा, कार्लोस बाका, लुइस फर्नानडो मुरियेल
जापान :
गोलकीपर्स: ईजी कावाशिमा (मेट्ज), मासाकी हिगासिगुची, कोसुके नाकामुरा
डिफेंडर्स: युटो नागाटोमो, टोमोआकी माकिनो, वाटरु एंडो, माया योशिदा, हिरोकी साकाई, गोटोकु साकाई, जेन शोजी, नाओमिचि यूएडा
मिडफील्डर्स: माकोटो हासेबे, किसुके होंडा, टाकाशी इनुई, शिंजी कागावा, होटारु यामागुची, जेनकी हारागुची, टाकाशी उसामी, गाकु शिबास्की, रयोटो ओशिमा
फॉर्वर्ड्स: शिंजी ओकाजाकी, यूया ओसाको, योसिनोरी मुटो