सबसे आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फुटबॉल इतिहास में 760 गोल, जोसेफ बिकान, पेले और लियोनल मेसी से आगे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 21, 2021 20:28 IST2021-01-21T14:21:21+5:302021-01-21T20:28:54+5:30
सबसे ज्यादा गोल के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद ऑस्ट्रिया के जोसेफ बिकान 759 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

रोनाल्डो ने नेपोली के खिलाफ 2 गोल दागते हुए युवेंट्स टीम को 2-0 से खिताब जिताया। (file photo)
नई दिल्लीः क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे आगे निकल गए हैं। फुटबॉल के इतिहास में 760 गोल कर चुके हैं। ऑस्ट्रिया के जोसेफ बिकान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिकान ने 759 गोल करियर में किए थे।
पुर्तगाल के रोनाल्डो ने ब्राजील के लीजेंड पेले और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि बुधवार रात इटेलियन सुपर कप के फाइनल में हासिल की। रोनाल्डो ने नेपोली के खिलाफ 2 गोल दागते हुए युवेंट्स टीम को 2-0 से खिताब जिताया।
बिकान ने अपने करियर में 805 गोल किए, लेकिन कुछ कारण से फीफा सही नहीं मानता। बिकान के साथ ही साथ ब्राजील के स्ट्राइकर पेले और रोमारियो ने अपने करियर के दौरान 1,000 से अधिक गोल किए, लेकिन कई उसमें मैत्रीपूर्ण मैच शामिल हैं। मेसी ने अभी तक 719 गोल किए हैं।
Cristiano Ronaldo springs Juventus into the lead in the Italian Super Cup!
— ESPN FC (@ESPNFC) January 20, 2021
His 760th career goal 🙌 pic.twitter.com/HbnXU9o0XF
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की मदद से युवेंटस ने नैपोली को 2-0 से हराकर रिकार्ड नौवीं बार इटालियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। रोनाल्डो ने 64वें मिनट में गोल करके युवेंटस को बढ़त दिलायी। नैपोली के पास मैच को अतिरिक्त समय तक खींचने का मौका था लेकिन उसके कप्तान लोरेंजो इनसाइन आखिरी क्षणों में मिली पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये।
Very happy with my 4th title in Italy... We are back! This is the Juve we love, this is the team we trust and this is the spirit that will lead to the wins we want! Well done, guys! Fino Alla Fine! 🏆🏳️🏴💪🏽 pic.twitter.com/NoU2ux39gW
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) January 20, 2021
अल्वारो मोराता ने इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में युवेंटस की तरफ से दूसरा गोल करके उसकी खिताबी जीत सुनिश्चित की। युवेंटस ने नौंवी बार सुपर कप जीतकर अपने रिकार्ड को बेहतर किया है। उसके बाद एसी मिलान का नंबर आता है जिसने सात बार खिताब जीता है।
सबसे ज्यादा गोल की लिस्ट में पेले 757 गोल के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके बाद हमवतन रोमारियो हैं, जिन्होंने 743 गोल दागे। मेसी 5वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक 719 गोल किए हैं। फिलहाल, मेसी और रोनाल्डो के बीच 41 गोल का अंतर है।

