मुरथल हवेली Murthal Haveli के इन 5 तरह के पराठों में पंजाब का असली स्वाद, मक्खन-दही के साथ लें मजा

By उस्मान | Published: October 20, 2018 12:08 PM2018-10-20T12:08:40+5:302018-10-20T12:08:40+5:30

मुरथल में देसी घी और मक्खन से बने खाने के लिए तमाम फाइव स्टार ढाबे हैं लेकिन हवेली ढाबे की बात कुछ और ही है जो इसे बाकी ढाबों से अलग करता है।

try these tasty parathas of murthal or haveli dhaba | मुरथल हवेली Murthal Haveli के इन 5 तरह के पराठों में पंजाब का असली स्वाद, मक्खन-दही के साथ लें मजा

फोटो- पिक्साबे

अगर आप पराठे खाने के शौकीन हैं, तो आपने मुरथल का नाम तो जरूर सुना होगा। मुरथल के पराठे नार्थ इंडिया में मशहूर हैं। एनएच1 जीटी रोड पर देसी घी और मक्खन से बने खाने के लिए तमाम फाइव स्टार ढाबे हैं लेकिन हवेली ढाबे की बात कुछ और ही है जो इसे बाकी ढाबों से अलग करता है। लोग यहां अक्सर देर रात या वीकेंड पर किफायती दाम में लस्सी और दाल-पराठे खाने आते हैं। हम आपको हवेली में मिलने वाले पांच पराठों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। 

1) पनीर पराठा 
यह एक आकर्षक पराठा है जो एक मसालेदार मिश्रण में मैश किए हुए पनीर से भरा हुआ है। पनीर पराठा में पनीर, ताजा धनिया, पुदीने के पत्ते, मिर्च और अन्य मसाले स्टफ किया जाते हैं। इस पराठे को मक्खन और दही के साथ परोसा जाता है। 

2) आलू प्याज का पराठा 
आलू और प्याज के साथ बनाए गए पराठे को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। मैश किए हुए आलू को बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च के साथ आटे में मिलाकर पराठा बनाया जाता है। इसमें विभिन्न मसाले भी मिक्स किए जाते हैं। इसे मक्खन और दही के साथ परोसा जाता है। 

3) गोभी पराठा 
गोभी पराठे को फूलगोभी और सब्जियों के मिश्रण से बनाया जाता है। प्रत्येक सामग्री को भरने से पहले अन्य मसालों के साथ अच्छी तरह से मैश किया जाता है। इसे लस्सी के एक लंबे गिलास के साथ लें।

4) मिक्स पराठा 
मिक्स पराठा उन लोगों के लिए बेहतर है जो सभी चीजों को एक चीज में चाहते हैं। इसमें आलू, गोबी और अधिक जैसे सभी चीजों को मिक्स करके बनाया जाता है। इसे सफेद मक्खन और दही के साथ सर्व किया जाता है। 

5) दालवाला पराठा 
जिन लोगों को दाल पसंद है उन लोगों के लिए इससे बेस्ट ऑप्शन कुछ नहीं है। आप इस पराठे का दही और लस्सी के साथ मजा ले सकते हैं। यह अन्य पराठा की तुलना में हल्का होता है इसलिए आप दो पराठे भी खा सकते हैं।

Web Title: try these tasty parathas of murthal or haveli dhaba

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे