रोज सुबह खाएं ये 5 चीजें, हमेशा रहेंगे फिट और तंदरुस्त
By मेघना वर्मा | Updated: July 2, 2018 09:46 IST2018-07-02T09:46:18+5:302018-07-02T09:46:18+5:30
शहद के साथ आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि यह अंतर-ओक्यूलर तनाव को कम कर, निकटता और मोतियाबिंद में सुधार करता है।

रोज सुबह खाएं ये 5 चीजें, हमेशा रहेंगे फिट और तंदरुस्त
स्वस्थ्य रहना हर किसी को पंसद हैं। लोग हमेशा खुद को फिट और तंदरूस्त रखना चाहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं डॉक्टर्स के बताए ऐसे ही कुछ फूड्स जिन्हें आपको रोजाना खाना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी सही रहेगा। भूख ना लगना, पेट में भारीपन, सीने में जलन और शरीर से जुड़ी प्रॉब्लम आपको आपकी इस डाइट की वजह से ये सारी समस्या दूर हो जाएंगी। आज से आप भी इन सारे फूड्स का रोजाना करें सेवन और हमेशा रहें फिट।
1. अंडे
संडे हो यो मंडे रोज खाओ अंडे। बचपन से सुनते आ रहे इस लाइन को अब आप अपने ऊपर अप्लाई भी करें। रोजाना अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है। अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।
2. सेब
सेब में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। सेब में पाए जानें वाला पेक्टिन जो की ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह मोटापा माना जाता है। जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बिमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है। सेब में फाइबर उच्च इस्तर में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें - मॉनसून में फिट रहने के लिए करें इन 5 चीजों का सेवन
3. गुड़
गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है। इससे आवाज भी काफी बेहतर हो जाती है। पेट की समस्याओं से निपटने के एक बेहद आसान और फायदेमंद उपाय है। यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है।
4. आंवला
शहद के साथ आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि यह अंतर-ओक्यूलर तनाव को कम कर, निकटता और मोतियाबिंद में सुधार करता है। विटामिन ए और कैरोटीन मेक्यूलर डिएनेजरेशन, रात अंधापन को कम करता है और आपकी दृष्टि को मजबूत कर सकता है। आंवला में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर है जो आंतों के माध्यम से भोजन को ले जाने में मदद करता है और आपके मल त्याग को नियमित रखता है।
ये भी पढ़ें - रनिंग करने वालों को जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स
5. कीवी
कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक अन्य आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा टला रहता है। कीवी में मौजूद तत्व ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। जिससे कई प्रॉबल्म कम होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।




