हॉट एंड सेक्सी काइली जेनर पर भारी पड़ा एक अंडा, जानिए इस 'अंडे का फंडा'

By उस्मान | Updated: January 15, 2019 15:47 IST2019-01-15T15:47:41+5:302019-01-15T15:47:41+5:30

हाल ही में एक साधारण-सा अंडा सनसनी बनकर उभरा है। इस अंडे ने अमेरिका की जानी मानी हस्ती और मशहूर एक्ट्रेस काइली जेनर को भी पीछे छोड़ दिया है।

Instagram Egg break Kylie Jenner's Record : interesting fact about egg | हॉट एंड सेक्सी काइली जेनर पर भारी पड़ा एक अंडा, जानिए इस 'अंडे का फंडा'

फोटो- पिक्साबे

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफोर्म है जहां पर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय स्टार बन सकता है। यहां कब क्या चीज वायरल हो जाए किसी को नहीं पता है। हाल ही में एक साधारण-सा अंडा सनसनी बनकर उभरा है। इस अंडे ने अमेरिका की जानी मानी हस्ती और मशहूर एक्ट्रेस काइली जेनर को भी पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज या कोई अजीब सी दिखने वाली चीज छाई रहती हैं, लेकिन एक साधारण अंडे ने इंस्ट्रग्राम पर इस कदर धूम मचाई है कि इसने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 

दरअसल, पूरा मामला यह है कि 4 जनवरी को इंस्टाग्राम अकाउंट  world_record_egg पर एक अंडे की फोटो शेयर की गई, जिसे अब तक 2।7 करोड़ से अधिक लाइक मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इस अकाउंट के 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अब तक सिर्फ एक ही अंडे का ही फोटो डाला गया है। world_record_egg इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर की गई है जिसमें लिखा है, 'आइए एक साथ विश्व रिकॉर्ड बनाएं और इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली पोस्ट प्राप्त करें। काइली जेनर द्वारा आयोजित वर्तमान विश्व रिकॉर्ड (1।8 करोड़) को हराकर हमें यह मिल गया है।' 

अंडे से जुड़े रोचक तथ्य कर देंगे हैरान
- अंडे को उबालने से पहले उसमें पिन से एक छेद कर दें। इसके छिलके आसानी से उतर जाएंगे।
- अंडे को नमक मिले ठंडे पानी में रखने पर अगर वह अंडा डूब जाता है, तो वह ताजा है और अगर तैरता है, तो वह पुराना है। 
- अंडे के छिलके में 17 हजार छोटे-छोटे रोम छिद्र होते हैं। 
- अंडों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसे हैल्‍थी फैट कहा जाता है। यह दिल के लिए स्वस्थ है। 
- अंडे सबसे ताजा तब रहते हैं तब आप उन्‍हें उनकी ट्रे में ही रखकर फ्रिज में रखते हैं।  
- अंडे में कुल 11 अलग-अलग विटामिन और मिनरल होते हैं।  
- अंडे भोजन में ग्लाइसेमिक लेवल कम कर देते हैं। इसलिए ये त्‍वचा के लिए काफी अच्‍छे माने जाते हैं।
- एक बड़े अंडे के पीले भाग में 2.7 ग्राम प्रोटीन, 0.61 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4. 51 ग्राम फैट और 210 मिली ग्राम कोलेस्ट्रोल होता है।
- अंडे का अचार भी बनाया जाता है। पहले उबालें, फिर उसे सिरका, नमक और कइ मसालों के मिश्रण में रखा जाता है
- भारत में हर साल लगभग 50 लाख अंडे बेहतर रखरखाव नहीं होने की वजह से टूट जाते हैं। 

Web Title: Instagram Egg break Kylie Jenner's Record : interesting fact about egg

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे