गर्मियों में बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीना सही नहीं, इस तरह 5 मिनट में बनाएं मैंगो शेक
By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2018 13:06 IST2018-06-07T13:06:12+5:302018-06-07T13:06:12+5:30
फलों का राजा आम गर्मियों में सबके पसंदीदा होता है, इससे बना मैंगो शेक भी लोगों के बीज खासा पसंद किया जाता है।

गर्मियों में बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीना सही नहीं, इस तरह 5 मिनट में बनाएं मैंगो शेक
आम खाना किसे पसंद नहीं स्पेशली गर्मी के दिनों में लोग खाने के बाद हो या दिन में आम खाना बहुत पसंद करते हैं। सिर्फ यही नहीं आम से बनी चीजे भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं। गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा आम से बने मैगों शेक की बिक्री होती है। आज हम आपको गर्मी की इसी स्पेशल डीश की स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर बनाकर आसानी से उसका मजा ले सकते हैं।
मैंगो शेक बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी
पके हुए आम - 2
दूध - 2 बड़े गिलास
चीनी - 2 से 3 बड़े चम्मच
आइसक्रीम - 1 स्कूप
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
काजू - 1 बड़ा चम्मच
ये भी पढ़ें- वीकेंड में घर पर अचानक आ जाएं मेहमान तो फटाफट बनाएं चीज कचौड़ी
मैंगो शेक बनाने की विधि
1. मैंगों शेक बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए आम को छीलकर काट लें।
2. आम का गूदा निकालकर उसे आम की गुठली से अलग कर लें।
3. अब एक मिक्सर में दूध, आम और चीनी मिलाकर इसे चलाएं।
4. आप चाहें तो इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से ठंडा पानी मिला सकते हैं।
5. अब इसे सर्विंग गिलास में मिलाकर इसके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
6. आप चाहें घर में रखी हुई ठंडी मलाई डालकर भी इसे सर्व कर सकते हैं इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।