5 आसान तरीकों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी प्याज का पराठा

By मेघना वर्मा | Updated: March 13, 2018 12:46 IST2018-03-13T12:34:17+5:302018-03-13T12:46:10+5:30

बहुत से लोगों को प्याज खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता खासकर बच्चे प्याज का सेवन नहीं करते। ऐसे में आप उन्हें प्याज का लजीज पराठा बनाकर दे सकती हैं।

How to make a onion parataha ya pyaj ka paratha at home | 5 आसान तरीकों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी प्याज का पराठा

5 आसान तरीकों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी प्याज का पराठा

प्याज का नाम सुनते ही अक्सर लोगों को उबकाई आने लगती है। बहुत से लोगों को प्याज खाना बिलकुल भी पसंद नहीं होता, खासकर बच्चे प्याज का सेवन नहीं करते। लेकिन फिर भी पेरेंट्स कोशिश करते हैं कि किसी ना किसी तरीके से बच्चों को प्याज खिलाया जाए, क्योंकि इसमें सेहत से जुड़े कई फायदे होते हैं। आज हम आपको प्याज का पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। इसे बनाएं और अपने बच्चों को खिलाएं। ये ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होगा बल्कि सेहत में भी बहुत अच्छा होगा। इसे आप नाश्ते, दिन के खाने या शाम के नाश्ते में भी इन तरीकों का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकते हैं। 

प्याज का पराठा बनाने के लिए आवशयक सामग्री

गेंहू का आटा - 1 कप
बारीक कटा हुआ प्याज - 3/4 कप 
जीरा - 1/4 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च - 2 
गरम मसाला पाउडर - 1/4 
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
बारीक कटा हुआ हरा धनिया - 4 चम्मच
तेल - सेकने के लिए
नमक - स्वादानुसार

ये भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं ओट्स वेजी कटलेट

प्याज का पराठा बनाने की विधि

1. एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें जीरा सुनहरा होने तक भूने और जब जीरा भुन जाए तो उसमें कटे हुए प्याज डालें।
2. जब प्याज सुनहरी हो जाए तो उसमें हर धनिया, गरम मसाला पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। जब सब पाक जाए तो गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। 
3. अब इस मिश्रण को आटे में डाल कर इसमें नाकाम डालें और इसका डो तैयार कर लें। 
4. आटे की लोइयां बनाकर इसके पराठे बेलें और गर्म तवे पर सुनहरा होने तक सेक लें। 
5.  तैयार प्याज के पराठे को आप पनीर की भुर्जी, चटनी या लस्सी के साथ सर्व कर सकती हैं।     

(फोटो- फ्लिकर)

Web Title: How to make a onion parataha ya pyaj ka paratha at home

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Recipeरेसिपी