मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह खायें गोंद के 2 लड्डू, जानिए बनाने की रेसिपी

By उस्मान | Published: November 29, 2018 07:07 PM2018-11-29T19:07:53+5:302018-11-29T19:07:53+5:30

उत्तर भारत में कई जगहों पर गोंद के लड्डू बनाए जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और घी का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर सर्दियों में इनका खूब सेवन किया जाता है। गोंद के लड्डू से ताकत मिलती है। सर्दियों में रोजाना सुबह नाश्ते में एक या दो लड्डू खाने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। 

gond ke laddu health benefits for sex drive and recipe | मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह खायें गोंद के 2 लड्डू, जानिए बनाने की रेसिपी

फोटो- पिक्साबे

बेसन और सूजी के लड्डू तो आप खाते ही रहते होंगे। क्या आपने कभी गोंद के लड्डू खायें हैं? उत्तर भारत में कई जगहों पर गोंद के लड्डू बनाए जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और घी का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर सर्दियों में इनका खूब सेवन किया जाता है। गोंद के लड्डू से ताकत मिलती है। सर्दियों में रोजाना सुबह नाश्ते में एक या दो लड्डू खाने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। 

गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री
3 कप उड़द का आटा
250 ग्राम गोंद
700 ग्राम बादाम, खजूर और अखरोट की कतरन
450 ग्राम नारियल का बुरादा
550 ग्राम शकर
आधा चम्मच इलायची पाउडर 
आधा चम्मच सौंठ
शुद्ध घी  

गोंद के लड्डू बनाने की विधि
गोंद को टुकड़ो में तोड़कर 3 घंटे के लिए धूप में रखे
कढ़ाई में घी गरम करके उसमे थोड़ा-थोड़ा गोंद डालिए 
बाद में गोंद के फूलने के बाद उसे कढ़ाई से निकाल लें
उसके बाद घी में आटा डालकर 20 से 25 मिनट तक भून लें
अब इसमें बादाम, खजूर, अखरोट, सौंठ पाउडर डालकर सेंक लें
इसके बाद शक्कर, इलायची और गोंद मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें
इसके बाद हाथ में घी लेकर इसके लड्डू बना लें

गोंद के लड्डू खाने के फायदे
रोजाना एक गोंद का लड्डू खाने से सेक्स क्षमता बढ़ती है
सुबह-सुबह दूध के साथ गोंद के एक-दो लड्डू खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है
गोंद या इससे बनी चीजें खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम खोता है
मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना एक लड्डू खाना चाहिए
गोंद के लड्डू स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध उत्पादन को बढ़ावा देते हैं
गोंद के लड्डू खाने से रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है

Web Title: gond ke laddu health benefits for sex drive and recipe

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे