10 मिनट में गाजर का हलवा बनाने का यह है आसान तरीका
By उस्मान | Updated: January 12, 2019 14:59 IST2019-01-12T14:59:10+5:302019-01-12T14:59:10+5:30
गाजर बहुत पौष्टिक और सेहत से भरपूर होती है। गाजर का हलवा सेहत से परिपूर्ण होता है और बनाने में आसान होता है। यह भारत में ही नहीं, दूसरे देशों में भी इतना ही प्रचलित है और बड़े शौक से बनाया और खाया जाता है।

फोटो- पिक्साबे
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम के आते ही सभी को गरमा-गरम गाजर के हलवे का इंतजार रहता है। गाजर बहुत पौष्टिक और सेहत से भरपूर होती है। गाजर का हलवा सेहत से परिपूर्ण होता है और बनाने में आसान होता है। यह भारत में ही नहीं, दूसरे देशों में भी इतना ही प्रचलित है और बड़े शौक से बनाया और खाया जाता है।
ठंड के मौसम में मीठे में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज गाजर का हलवा ही है। इसका असली स्वाद और मजा लेना है तो इसे घर में बनाइए। बेशक इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है लेकिन हम आपको 5 मिनट में गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं।
