पेट की चर्बी को नैचुरली कम करते हैं ये 5 फ्रूट्स, रोजाना बस एक का करें सेवन

By मेघना वर्मा | Updated: July 26, 2018 12:36 IST2018-07-26T12:36:40+5:302018-07-26T12:36:40+5:30

बेली फैट को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी को काफी फायदेमंद माना जाता है।

fruits for weight loss 5 fruits that help cut belly fat | पेट की चर्बी को नैचुरली कम करते हैं ये 5 फ्रूट्स, रोजाना बस एक का करें सेवन

पेट की चर्बी को नैचुरली कम करते हैं ये 5 फ्रूट्स, रोजाना बस एक का करें सेवन

मोटापे से लगभग हर कोई परेशान होता है। सबसे ज्यादा चर्बी जिस जगह पर चढ़ती है वह है पेट। पेट के मोटापे से हर आदमी परेशान रहता है। कितने ही लोग सिर्फ इस मोटापे के ही कारण  ही जिम जाकर पसीना बहाते हैं। मगर शायद कुछ ही लोग जानते हैं कि प्रकृति में कई ऐसे फल हैं जिन्हें खाकर आप अपने पेट का मोटाई को कम कर सकते हैं। जी हां अपने रेगुलर एक्सरसाइज और जॉगिंग के साथ आप अगर दिन इन फलों में से सिर्फ एक का सेवन करते हैं तो जल्द ही आपके पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं। आप भी जानिए कोन से हैं वो फल। 

1. आडू

आडू में फाइबर की काफी मात्रा होती है। डाइजेशन संबधी समस्याओं को कंट्रोल करने में भी यह काफी मददगार है। वजन घटाने के लिए हेल्दी मेटाबॉलिज्मआवश्यक है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मददगार होता है। 100 ग्राम आडू में केवल 39 कैलोरी होती है। रोजाना आडू खाने से आपके पेट की चर्बी काफी कम होती है। 

2. टमाटर

टमाटर में सबसे ज्यादा अमीनो एसिड पाया जाता है। ये कार्बनिक अणु होते हैं जो फैटी एसिड और एनर्जी मेटाबॉलिज्म के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टमाटर में 9 ऑक्सोओडीए के रूप में जाना जाने वाला यौगिक भी होता है। यह आपके ब्लड में लिपिड को कम करता है। इससे भी आपके वजन में नियंत्रण रहता है साथ ही आपकी बैली फैट कम करने में भी मददगार है। 

ये भी पढ़ें - वजन कम करने के साथ आपका हाजमा भी दुरूस्त करेंगे ये 7 देसी ड्रिंक्स, बनाने में है बेहद आसान

3. स्ट्रॉबेरी

बेली फैट को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी को काफी फायदेमंद माना जाता है। फाइबर से भरपूर इस स्ट्रॉबेरी में टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने का भी गुण होता है। दरसल फाइबर ब्लड को शुगर में अवशोषित करने में मदद करता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में स्ट्रॉबेरी खाने से आप भी अपने पेट की चर्बी से राहत पा सकते हैं। 

4. सेब

दिन में एक सेब खाना बैली फैट को कंट्रोल करने में मदद करता है। सेब फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और बीटा कैरोटीन से भरपूर होते हैं। यह बार-बार खाने की इच्‍छा को कम करता है। पेक्टिन और इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र से पानी खींचते हैं और एक जेल बनाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्‍याओं से आपको दूर करने में फायदेमंद होते हैं।  

5. एवोकेडो

एवोकेडो भी फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से बार-बार की भूख कम हो जाती है। आपका पेट इससे लम्बे समय तक भरा रहता है। एवोकेडो मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। ये आपके हार्ट के लिए भी सबसे अच्छा होता है। ये लो कार्ब हाई फैट केटोजेनिक डाइट के लिए एक आदर्श सुपरफूड है।   

Web Title: fruits for weight loss 5 fruits that help cut belly fat

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे