खाली पेट बिल्कुल ना करें इन 7 चीजों का सेवन, हो सकता है नुकसान

By मेघना वर्मा | Updated: May 9, 2018 07:27 IST2018-05-09T07:27:16+5:302018-05-09T07:27:16+5:30

सुबह समय की कमी के कारण अगर खाली पेट एक गिलास दूध पीकर घर से निकलते हैं तो इस आदत को जल्द से जल्द बदल डालें।

7 foods to avoid having empty stomach | खाली पेट बिल्कुल ना करें इन 7 चीजों का सेवन, हो सकता है नुकसान

खाली पेट बिल्कुल ना करें इन 7 चीजों का सेवन, हो सकता है नुकसान

प्रकृति में खाने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो ना सिर्फ हमारे स्वाद के लिए अच्छी होती हैं, साथ ही हमें सेहतमंद भी बनाती हैं। यकीनन ये चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी होती हैं लेकिन गलत समय पर इनका सेवन करना महंगा पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसे 8 फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गलती से भी सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए, वरना इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। 

1. कॉफी /चाय

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकी सुबह आंख बिना कॉफ़ी और चाय के साथ ही खुलती है लेकिन खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। साथ ही इसके पीने से खट्टी डकारें आती है। जिन लोगों को इसकी आदत होती है, उनको इसके साथ बिस्कुट जरूर खानी चाहिए। सुबह के समय खाली पेट चाय या ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चाय में मौजूद कैफीन से एसिड बढ़ता है, पाचन तंत्र की समस्या पैदा होने की आशंका रहती है।

2. कोल्ड ड्रिंक

कोल्ड ड्रिंक्स को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसमें कार्बोनेट एसिड मिलाया जाता है। जो पेट में जाते ही गैस बनाना शुरु कर देता है। ऐसे में दिन भर गैस की परेशानी हो सकती है। यही कारण है कि हमेशा भारी खाने के बाद या बहुत ज्यादा खाने के बाद भी कोल्ड ड्रिंक को पीना चाहिए। 

3. ठंडे पेय पदार्थ

सुबह के समय खाली पेट ठंडे पेय पदार्थों बिल्कुल नहीं पीने चाहिए। क्योंकि इससे हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। ठंडे पदार्थों की जगह अगर सुबह आप गुनगुना पानी पीते हैं तो आपके शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

इन 5 तरीकों से घर पर ही जमाएं मजेदार कुल्फी

4. खट्टी चीजों से बचे

सुबह की शुरुआत संतरा, नींबू, अमरूद, टमाटर आदि के खाने से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इन चीजों में एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। ज्यादा एसिडिटी होने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। साथ ही पथरी होने की संभावना रहती है। खट्टी चीजों में दही भी आता है। दही शरीर के लिए लाभकारी है, लेकिन अगर खाली पेट खाने से मरोड़ उठ सकती है और दर्द भी हो सकता है।

5. दूध

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सुबह समय की कमी के कारण बस एक गिलास दूध पीकर चले जाते हैं। यूं तो दूध से अच्छा कोई पेय दुनिया में नहीं है। क्योंकि दूध में सभी मिनरल पाए जाते हैं। साथ ही फैट और प्रोटीन भी। जो पेट की मांसपेशियों को कमजोर करते है लेकिन खाली पेट सेवन से गले में कफ बढ़ सकता है। साथ ही सुबह दूध पीने से पेट भी खराब हो सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट दूध पीने से बचें। 

बिरयानी खाने वालों के लिए जन्नत हैं दिल्ली की ये 7 जगहें

6. दवाइयां

डॉक्टर हमेशा खाली पेट दवा न खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में हारमोनल असंतुलन पैदा हो जाता है। लेकिन कुछ दवाएं ऐसी हैं जो खाली पेट ही खाई जाती है। ऐसे में बिना डॉक्टरी सलाह के खाली पेट दवा खाने से बचें।

7. मसालेदार भोजन

बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो सुबह से ही नाश्ते में और खाने में मसालेदार और तेल वाला खाना खाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा मसालेदार और चटपटा खाना हमेशा एवाइड करना चाहिए।

खासकर खाली पेट, क्योंकि खाली पेट मसालेदार और चटपटा खाने से नैचुरल एसिड बढ़ता है। जो पेट को बीमार कर सकता है और आपकी तबियत भी खराब हो सकती है। 

Web Title: 7 foods to avoid having empty stomach

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे