लाइव न्यूज़ :

सावन के व्रत में खाएं घर पर आसानी से बनें ये 7 स्वादिष्ट फलहारी व्यंजन

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2018 09:40 IST

साबूदना भी व्रत में खाया जाने वाला सबसे कॉमन व्यंजन है। आप भी इसे बनने वाले व्यंजन सावन के व्रत में आसानी से बना सकते हैं।

Open in App

सावन नक्षत्र आज से शुरू हो चुका है। देश भर में जहां शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ है वहीं घर पर भी लोग विधी-विधान से भगवान भोले की पूजा करके उपवास भी करते हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी सावन का व्रत रखते हैं। व्रत के दिनों में ज्यादातर महिलाएं सिर्फ आलू या सिंघड़ा बना कर खा लेती हैं। माना जाता है कि शिव शंकर को सफेद रंग बेहद पसंद होता है यही कारण है कि सावन के व्रत में भी खाए जाने वाले व्यंजनों में भी सफेद रंग की चीजों को ज्यादा शामिल करना चाहिए। मगर आप भी व्रत में आलू खाकर ऊब गए हैं तो आज हम आपको सावन के व्रत में खाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताने जा रहें हैं। इन्हें आप ना सिर्फ आसानी से घर पर बना सकते हैं बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।  

1. सिंघाडें की पूरी

सावन के व्रत में ज्यादातर सिंघाड़े को खाया जाता है। मगर सिर्फ सिंघाड़े का हलवा खाकर आप भी ऊब चुके हैं तो इस व्रत सिंघाड़े की पूड़िया खा सकते हैं। इसे साधारण पूड़ी की ही तरह बनाया जाता है बस  सिंघाड़े का आटा बनाते समय थोड़ी सी सावधानी के साथ उसे गूंदना पड़ता है ताकी वह एक साथ बंध जाए।  2. काला चना सन्दल

आप इस सावन में काला चना का सन्दल भी बनाकर खा सकते हैं। अगर आप सावन के व्रत में नमक का सेवन करते हैं तो यह सन्दल आपके टेस्ट को और बढ़ा देगा। काले चने को रात भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबाल लें। इसके बाद इसे देशी घी में नमक और काली-मिर्च के साथ बना लें। ऊपर से हरी धनिया और नींबू डालकर सर्व करें। 

3. कुट्टू का पराठा

आप चाहें तो इस सावन में कुट्टू के आटे का पराठा भी बना कर खा सकते हैं। यह पराठा आम पराठा से थोड़ा अलग होता है। चूंकी कुट्टू का आटा जल्दी एक साथ गूंदा नहीं जा सकती इसलिए इस पराठे को बनाते समय पराठा फट-फट जाता है। आप अगर इस पराठे को बनाएं तो बेलन की जगह हाथों से ही सेंके। 

4. साबूदाना ठेपला

साबूदना भी व्रत में खाया जाने वाला सबसे कॉमन व्यंजन है। आप भी इसे इस सावन के व्रत में आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए साबूदाने के आटें को तैयार करना पड़ता है और फिर इसी को बेल कर यह साबूदाना ठेपला तैयार होता है जिसे आप दही के साथ खा सकते हैं। 

5. कुट्टू का पोहा

अगर सावन के व्रत में कुछ अलग और नया खाने का मन है तो आप कुट्टू के आटे का पोहा खा सकते हैं। सब्जियों से मिलकर बने इस पोहे में स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी होता है। 

6. व्रत का पुलाव

समा के चावल के साथ आप व्रत के समय पुलाव भी बना सकती हैं। इसमें आप मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इससे यह और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद हो जाते हैं। 

7. साबूदाने की खिचड़ी

यह किसी भी व्रत का सबसे अच्छा खाना होता हैं। इसे बनाने के लिए ना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और यह खाने में ये उतने ही स्वादिष्ट होते हैं। आप इसे बिना नमक के भी बना सकते हैं मगर इनका स्वाद नमक के साथ और भी अच्छा होता है। 

टॅग्स :सावनहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

भारतVIDEO: वाराणसी में 42 साल बाद दर्शन के लिए खुला सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, देखें वीडियो

पूजा पाठSawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कल, जानें व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

खाऊ गली अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल