डिप्रेशन में हों तो जरूर करें इन 5 चीजों का सेवन
By मेघना वर्मा | Updated: July 22, 2018 08:44 IST2018-07-22T08:44:14+5:302018-07-22T08:44:14+5:30
अंडे को सबसे ज्यादा प्रोटीन का स्त्रोत माना जाता है। अंडे में पाया जाने वाला डीएचए 50 आपके अवसाद को कम करे में मदद करता है।

डिप्रेशन में हों तो जरूर करें इन 5 चीजों का सेवन
आज के बिजी लाइफ और सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को डिप्रेशन होना आम सा हो गया है। सिर्फ वयस्क ही नहीं युवा भी पढ़ाई और नई जॉब के चलते डिप्रेशन में आ जाते हैं। इससे ना सिर्फ हमारी लाइफ में खलबली होती है बल्कि इसका बुरा असर हमारे स्वास्थय पर भी पड़ता है। ना खाने से आपके शरीर को जहां जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलता वहीं डिप्रेशन से आपके चेहरे की चमक भी कहीं खो जाती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड बताने जा रहे हैं जिन्हें डिप्रेशन के टाइम जरूर खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को सभी न्यूट्रिशियन्स मिलेंगें और आपका मूड भी रिफ्रेश हो जाएगा।
1. केक या डेजर्ट
जब कभी आप टेंशन में या डिप्रेशन में हो तो उस समय चीनी को सेवन करना चाहिए। चीनी का उपयोग अवसाद को दूर करने के लिए किया जाता है। शरीर में शुहर लेवल को ठीक करके एनर्जी वापिस पाई जा सकती है। बस जब भी आप लो फील करें चीनी से बनें पदार्थों का सेवन जरूर करें। इसमें आप जून के साथ केक और डेजर्ट को शामिल कर सकते हैं।
2. टोस्ट और जैम
कार्बोहाइड्रेट का सेवन भी अवसाद के लिए काफी जरूरी है। यही कारण है कि जब भी आप डिप्रेस्ड फील करें या लो फील करें तो आप ब्रेड की जगह टोस्ट खा सकते हैं। इसके साथ आप जैम का भी सेवन कर सकते हैं ये भी आपके डिपरेशन को कम करने में आपकी मदद करेगा।
3. अंडे
अंडे को सबसे ज्यादा प्रोटीन का स्त्रोत माना जाता है। अंडे में पाया जाने वाला डीएचए 50 आपके अवसाद को कम करे में मदद करता है। इसी वजह से जब भी आप परेशानी में हों अंडे जरूर को जरूर खाएं।
4. पालक
पालक में विटामिन बी के साथ आयरन की प्रचुर मात्रा भी पाई जाती है। यही कारण है कि जब आदमी आदमी डिपरेशन में होता है उसे पालक का सेवन करने के लिए कहा जाता है। आप भी जब खुद को टेंशन में पाएं तो पालक का किसी भी रूप में सेवन करें।
5. आयरन फूड्स
जब भी टेंशन में हो आयरन युक्त भोजन का सेवन जरूर करें। आयरन की सबसे अधिक कमी लड़कियों में होती है इसलिए अकसर वे अवसाद की शिकार हो जाती हैं। इससे बचने के लिए आयरनयुक्त भोजन करना चाहिए, जो आपके आयरन लेवल को ठीक रखने के साथ आपके मूड को भी ठीक करता है।



