लाइव न्यूज़ :

कपड़े की तरह पहनिए इस चलते-फिरते गार्डन को, यहां उगाइए अपनी पसंदीदा सब्जियां-पढ़े पूरी डिटेल्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 09:55 IST

इसे दुनिया में पहले तरह का गार्डन बताया जा रहा है जिसमें इंसान खुद अपना गार्डन उगा सकता है साथ ही इसे अपने शरीर पर पहन भी सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजब जमीन में पानी की बेहद कमी हो जाएगी तब कुछ भी उगाना आसान नहीं होगा।कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।

आज के समय में विज्ञान इस कदर तरक्की कर गया है कि आय दिन नई खोज हमें अचम्भे में डाल देती है। ऐसी ही नई खोज हुई है जिसमें कपड़ो की तरह पहने जाने वाले गार्डन को तैयार किया गया है। इसे दुनिया में पहले तरह का गार्डन बताया जा रहा है जिसमें इंसान खुद अपना पसंदीदा पौधा उगा सकता है। साथ ही इसे अपने शरीर पर पहन भी सकता है।

चौंकिए मत दक्षिणी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ये नई खोज हुई है। यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और डिजाइनर अरुसिआक ग्रेबियलन ने इसकी खोज की है जिसमें इंसान अपनी पसंद का पौधे उगा सकता है। अरुसिआक ने अब तक 22 से भी अधिक प्रकार की सब्जियों को उगाया है जिन्हें वो कपड़ो की तरह पहन सकती हैं।

इन सब्जियों में गोभी, गाजर, स्ट्रॉबेरी और मूंगफली तक शामिल हैं। ये सभी एक साथ उगने पर आपका कपड़ा रंग-बिरंगा हो जाता है। हलांकि इस खोज को सुनकर जहां लोग एक ओर आश्चर्यचकित हो रहे हैं वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं क्योंकि प्रोफेसर ने इस सभी सब्जियों को अपने यूरिन से सींचा है। 

अरुसिआक इन सभी पौधों वाले कपड़ो को भविष्य की तैयारी बताती हैं। उनका मानना है कि जब जमीन में पानी की बेहद कमी हो जाएगी तब कुछ भी उगाना आसान नहीं होगा तब ये तकनीक काम आएगी। वह मानती हैं कि अपने लिए खुद के शरीर पर सब्जियां पहनना कोई बुरा नहीं है। ये तरीका घर के पर्यावरण को भी शुद्ध रखेगा। 

अरुसिआक का ये प्रोजेक्ट फ्रांस के वॉटनिस्ट पैट्रिक ब्लैंक के वर्टिकल गार्डन से काफी प्रभावित बताया जा रहा है। ब्लैंक ने जगह की कमी के चलते वर्टिकल गार्डन उगाया था। अरुसिआक ने कपड़े पर ये अनोखा प्रयोग किया है जिसे पहना भी जा सकता है। इसे लोग चलता-फिरता गार्डन भी कह रहे हैं। 

टॅग्स :अजब गजबफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो