लाइव न्यूज़ :

चीन के इस गांव की हर महिला के हैं जमीन छूते लंबे बाल, राज है ये आसान घरेलू नुस्खा, आज ही करें ट्राई

By गुलनीत कौर | Updated: June 1, 2019 17:26 IST

चावल के पानी में कई सारे एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कमजोर बालों को मजबूत बनाते हैं। यह पानी स्कैल्प पर लगने से यहां का हर इन्फेक्शन खत्म हो जाता है

Open in App

बचपन में हमें लंबे बालों वाली खूबसूरत राजकुमारियों की कई कहानियां पढ़ी हैं। उनके लंबे, सुनहरे बाल पर ही राजकुमार फिदा हो जाता था। इस कहानी से प्ररित होकर हर लड़की चाहती थी कि उसके भी इतने लंबे बाल हों। लेकिन वातावरण का प्रदूषण और हेयर ग्रोथ की कमी के कारण यह मुमकिन नहीं है। मगर चीन के एक गांव की हर महिला की यह इच्छा पूरी हो जाती है। यहां की हर महिला के बाल लंबे, काले, घने हैं।

चीन में हुआंगलुओ नाम का एक गांव है। इस गांव की हर महिला के बालों की लम्बाई या तो जमीन को छूती है या फिर कम से घुटनों तक के लंबे बाल हर महिला की खूबसूरती को बढाते हुए मिलते हैं। सभी महिलाओं के बाल काले और घने भी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बालों की इस लम्बाई के पीछे ना तो कोई अनुवांशिक कारण है और ना ही कोई जादुई शैम्पू। यह सिर्फ और सिर्फ चावलों का कमाल है।

जी हां, दाल-सब्जी के साथ खाए जाने वाले चावल ना सिर्फ सेहत के ले बल्कि बालों के भी फायदेमंद होते हैं। ऐसा शायद आपने कई दफा पढ़ा और सुना भी होगा, लेकिन चीन के इस गांव की महिलाओं ने इसे जाना, समझा और अपने बालों पर अप्लाई भी किया। तभी यहां कि हर एक महिला के काले, घने और लंबे बाल हैं। इनके बालों की मजबूती और शाइन भी देखते ही बनती है। 

बालों के लिए चावल के पानी के फायदे

दरअसल ये महिलाएं अपने बालों में चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। चावल के पानी में कई सारे एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कमजोर बालों को मजबूत बनाते हैं। यह पानी स्कैल्प पर लगने से यहां का हर इन्फेक्शन खत्म हो जाता है, जड़ो से बालों की पकड़ मजबूत बनती है, जिससे की बालों का झड़ना कम हो जाता है। विटामिन-मिनरल्स की मदद से हेयर ग्रोथ भी होता है।

यह भी पढ़ें: सुन्दर, लंबे, घने, मुलायम बाल पाने के लिए ट्राई करें अंडे के ये तीन हेयर मास्क, 2 हफ्ते में मिलेगा रिजल्ट

ऐसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल

एक छोटे बाउल में एक कटोरी चावल लें और उसमें एक कटोरी पानी डालकर सबसे पहले चावल धो लें। चावल साफ करने के बाद पानी फेंक दें। अब दोबारा से चावल वाले उस बाउल में 1।5 कटोरी पानी डालें। उसे हिलाएं और फिर ढककर रख दें। 5 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और फिर से हिलाएं। ऐसा कम से कम 5 से 6 बार करें। 

यह करने के बाद पानी को कांच की एक बोतल में डालें। साथ ही चावल भी डालें। अब इसे कम से कम 24 घंटे के लिए बंद करके रूम टेम्परेचर में रखें। इसके बाद पानी को छान कर उबाल लें। जैसे ही पानी उबलने लगे तो गैस बंद कर दें। पानी ठंडा होने पर इसे किसी बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर इसे बालों में स्प्रे करें और साथ ही जड़ों में भी लगाएं। करीब 15-20 मिनट रखने के बाद शैम्पू कर लें। 

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन