जानें अनुष्का शर्मा ने रिसेप्शन पर क्यूं पहनी थी लाल रंग की साड़ी
By मेघना वर्मा | Updated: December 22, 2017 12:37 IST2017-12-22T12:06:31+5:302017-12-22T12:37:31+5:30
अनुष्का की लाल साड़ी के पीछे की कहानी, देश के पुराने परम्पराओं और मान्यताओं से जुड़ी हुई है। आप भी जानिए इस साड़ी के पीछे की कहानी।

जानें अनुष्का शर्मा ने रिसेप्शन पर क्यूं पहनी थी लाल रंग की साड़ी
दिल्ली में हुआ विरूष्का का रिसेपशन लोगों के बीच बातचीत का विषय बना है। अनुष्का शर्मा का रिसेपशन लुक हो या विराट की जरीदार शॉल, उनके फॅालोअर्स उनकी ही बातें कर रहे हैं। अनुष्का की लाल साड़ी के पीछे की कहानी, देश के पुराने परम्पराओं और मान्यताओं से जुड़ी हुई है। उनके डिजाइनर सब्यसांची मुर्खजी ने भी उनकी लाल साड़ी को पहनने पर अपनी राय जाहिर की है।
अनुष्का के इस लुक से गरीब बच्चों को मिल सकती है शिक्षा
सब्यसांची मुर्खजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "उन्हें नहीं लगता की कोई भी इंडियन वेडिंग, लाल रंग के बिना पूरी होती है। अनुष्का ने भी अपने रिसेपशन पर लाल रंग की बनारसी साड़ी को चुना है। बनारस की पीली कोठी से लाई इस साड़ी के लुक के लिए मैं उत्साहित हूं। अनुष्का के इस लुक का फायदा बुनकर के बच्चों को होगा, क्योंकि लाल रंग की इस बनारसी साड़ी की कॉपियां जल्द ही बुनकर बिनेंगे जो बाजारों में तेजी से बिकेंगी। इससे मिलने वाले मुनाफे का कुछ हिस्सा उनके बच्चों की शिक्षा में प्रयोग किया जा सकता है।"
शादियों में इसलिए जरूरी है लाल रंग
भारतीय शादियों में लाल रंग का खास महत्व होता है। माना जाता है कि लाल रंग प्यार और साथ का प्रतीक है इसके साथ ही उगते हुए सूरज का रंग भी लाल ही होता है जिस कारण से भी शादियों में लाल रंग का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह का प्रतीक मंगल ग्रह को माना गया है और उसका रंग भी लाल होता है। इस कारण से भी शादियों में लाल रंग पहना जाता है।