लाइव न्यूज़ :

पतले बालों को घना बनाने के लिए करें प्याज का ऐसा इस्तेमाल, लगेंगे सिर्फ 5 मिनट

By गुलनीत कौर | Updated: October 22, 2018 15:47 IST

प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प पर होने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं।

Open in App

बदलते मौसम का स्किन और बालों दोनों पर ही बुरा असर होता है। ऐसे में देखभाल बढ़ा देनी चाहिए, क्योंकि थोड़ी भी लापरवाही के चलते स्किन और बाल काफी डैमेज हो जाते हैं। मौसम के अलावा डायट में आए बदलाव, सही डायट ना लेना, होर्मोंस में बदलाव, आदि कारणों से भी स्किन और बालों पर असर पड़ता है। 

रूटीन में हम अपनी स्किन का तो फिर भी ध्यान रखते हैं लेकिन बालों को भूल जाते हैं। ऐसे में बालों का टूटना, झड़ना और पतला होना नेचुरल है। लेकिन अगर आप अपने लंबे, घने बाल वापस पाना चाहती हैं तो रोजाना एक प्याज का बालों पर इस्तेमाल करें।

बालों के लिए प्याज

प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प पर होने वाले किसी भी तरह के बैक्टीरिया को दूर करते हैं और उसे पोषण प्रदान करते हैं। नियमित रूप से अगर बालों पर प्याज का इस्तेमाल किया जाए तो कुछ ही दिनों में ना केवल बालों का टूटना-झड़ना कम होता है, साथ ही हेयर ग्रोथ में भी इजाफा होता है। 

आइए आपको बताते हैं प्याज का एक ऐसा प्रयोग जिनसे बालों का पतलापन दूर होता है:

इसके लिए आपको चाहिए: केवल एक प्याज और कॉटन बॉल्स

ऐसे करें प्रयोग: सबसे पहले एक बड़ा प्याज छील लें- इसके बाद इस प्याज के छोटे टुकड़े कर लें- अब इन टुकड़ों को फूड प्रोसेसर में डालें और प्याज को पीस लें- जब पेस्ट बन जाए तो इसे छानकर प्याज का पानी अलग कर लें- अब इस पानी को कॉटन बॉल या फिर उंगली की मदद से स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें- 10 से 15 मिनट लगा रहने दें और फिर शैम्पू लगाकर हेयर वॉश कर लें

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में स्किन पर निखार और चमक लाएगा विटामिन सी पैक, 3 चीज करें यूज

कितनी बार करें इस्तेमाल: इस प्रयोग को 2 से 3 सप्ताह तक उतनी बार करें, जितनी बार आप हेयर वॉश करती हों। अगर सप्ताह में तीन बार हेयर वॉश करती हैं तो हर बार प्याज का पानी लगाकर ही हेयर वॉश करें

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन