लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan gift ideas for sister: इस रक्षा बंधन पर गिफ्ट करें ये 6 सस्ती और बढ़िया चीजें, खुशी से झूम उठेगी बहन

By वैशाली कुमारी | Updated: August 21, 2021 12:37 IST

यहां हम भाइयों के काम को आसान करने के लिए दे रहे हैं कुछ गिफ्ट आइडियास, जो होंगे सबसे बेहतरीन और किफायती।

Open in App
ठळक मुद्दे यहां हम भाइयों के काम को आसान करने के लिए दे रहे हैं कुछ गिफ्ट आइडियाससभी तोहफे बिल्कुल अलग हैं, जो आपकी बहन रोजाना इस्तेमाल भी कर सकती हैं

राखी भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाला एक खास त्यौहार है। अगर आप भी इस राखी अपनी बहनों को उनके मनपसंद का तोहफा देने की सोच रहे हैं तो एक नजर इस आर्टिकल पर डालें। यहां हम भाइयों के काम को आसान करने के लिए दे रहे हैं कुछ गिफ्ट आइडियास, जो होंगे सबसे बेहतरीन और किफायती। ये सभी तोहफे बिल्कुल अलग हैं, जो आपकी बहन रोजाना इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

1. कोई गैजेट्स: 

आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अच्छा और स्मार्ट मोबाइल फोन हो, एक अच्छे फीचर वाला लैपटॉप हो आदि। ऐसे में आप अपनी बहन की जरूरत के हिसाब से उन्हें मोबाइल या लैपटॉप गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके काम भी आएगा और उन्हें काफी पसंद भी आ सकता है।

2. फोटो फ्रेम में यादें सजाकर: 

भाई-बहन का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है। यहां पल में लड़ाई तो पल में एक-दूसरे के लिए सम्मान नजर आता है। भले ही ये दोनों आपस में कितना लड़ लें, लेकिन दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए काफी प्यार होता है। ऐसे में आप इस राखी अपनी बहन को एक फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी और बहन की बचपन से लेकर अब तक की कुछ चुनिंदा और यादगार तस्वीरें लगवा सकते हैं, और यकीन मानिए ये गिफ्ट आपकी बहन को काफी पसंद आ सकता है।

 3. जरूरत का सामान: 

किसी को भी दिया गया उपहार तब एक अच्छा गिफ्ट बनता है, जब वो किसी न किसी तरीके से दिए जाने वाले व्यक्ति की जरूरत को पूरा करे। ऐसे में आप इस राखी ऐसा कर सकते हैं कि अपनी बहन को वो उपहार दे सकते हैं, जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत हो। ये उपहार कुछ भी हो सकता है। जैसे घर में डेली यूज की कोई चीज जो उनके काम को आसान करे।

 4. कोई फेवरेट ड्रेस: 

अगर आपकी बहन शादी-शुदा है, तो उन्हें गिफ्ट करने के लिए यह कांचीपुरम Silk Saree बेस्ट है। यह आपको ब्लू गोल्डन कलर वर्क के साथ दिया हुआ है। पूरे Saree पर आपको जरी से वीविंग वर्क किया गया है। यह Silk Saree मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का पर्फेक्ट काॅम्बिनेशन है। जो आपकी बहन को पसंद आ सकती है। 

 5. हेल्थ चेकअप: 

कोरोनावायरस के वक्त आप एक भाई के तौर पर अपनी बहन हेल्थ चेकअप भी एक उपयुक्त उपहार हो सकता है। किसी भी पोषण संबंधी कमियों, ब्लड प्रेशर, एचबीए1सी, कोलेस्ट्रॉल और अन्य आवश्यक परीक्षणों की जांच के लिए रक्त परीक्षण करवाएं जो आपकी बहन को उसके स्वास्थ्य के बारे में अच्छी जानकारी दे सकते हैं और उसके बाद तुरंत समस्या का हल भी खोज सकते हैं।

 6. शॉपिंग वाउचर: 

अगर आप को अब भी समझ नहीं आया तो यह है सबसे आसान तरीका। लड़कियों को खासतौर पर शापिंग करना बहुत पसंद होता है। इसलिये आप अपनी बहन को शॉपिंग वाउचर दे सकते हैं, क्योंकि आपकी बहन को भी शॉपिंग करना तो पसंद ही होगा। ऐसे में ये वाउचर उनको उनकी पसंद की खरीदारी करने में मदद कर सकता है। इससे आपकी बहन को उनकी पसंद का गिफ्ट भी मिल जायेगा, और आप गिफ्ट खरीदने की माथापच्ची से भी बच जायेंगे।

टॅग्स :फैशनभारतत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो