लाइव न्यूज़ :

इन 5 बॉलीवुड एक्टर्स की मूछों की दीवानी हैं लाखों लड़कियां, घर पर बने इस तेल से आप भी पाएं ऐसा लुक

By गुलनीत कौर | Updated: July 28, 2019 11:33 IST

मूछों की बात हो तो लिस्ट में पहले नम्बर पर रणवीर सिंह का नाम आता है। मूछों को उन्होंने बीते कई सालों में फैशन स्टेटमेंट बनाया है।

Open in App

'मूछ नहीं तो कुछ नहीं', यह हिंदी फिल्मों का बहुत पुराना डायलाग है। उस जमाने में मूछों को 'अहम' से जोड़ा जाता था। शान समझकर हर मर्द मूछ रखता था। लेकिन आजकल मूंछें फैशन बन गई हैं। इससे भी बढ़कर लड़कियों को रिझाने के लिए मादले दाढ़ी-मूछ रखने लगे हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स अपनी मूछों के कारण ही लाखों फीमेल फैंस के दीवाने हैं। आइए डालें एक नजर इन एक्टर्स की तस्वीरों पर और जानें घनी, रौबदार मूछें पाने के नेचुरल टिप्स।

1) रणवीर सिंह

मूछों की बात हो तो लिस्ट में पहले नम्बर पर रणवीर सिंह का नाम आता है। मूछों को उन्होंने बीते कई सालों में फैशन स्टेटमेंट बनाया है।

2) शाहिद कपूर

रणवीर की तरह ही शादी की भी मूछों  की लाखों लड़कियां फैन हैं। मूछों के अलावा शाहिद का फुल बियर्ड लुक भी बेहद पसंद किया जाता है।

3) अक्षय कुमार

राऊडी राठौर से अक्षय कुमार अपनी मूछों के चलते फेमस हुए। इसके बाद भी उनकी कई फिल्में आईं जिम्सने उन्होंने रौबदार मूछों वाला लुक कैरी किया।

4) जॉन इब्राहिम

कुछ फिल्मों में जॉन ने भी मूछों वाला लुक कैरी किया। जॉन की बॉडी की तो लड़कियां फैन हैं ही, उनके मूछों वाले लुक ने भी लड़कियों को उनका दीवाना बना दिया।

5) सलमान खान

रॉबिनहुड पाण्डेय के किरदार में सलमान खान के रौबादर मूछों वाले अवतार ने सभी का दिल जीत लिया। इस लुक में भले ही सलमान की मूछें लंबी नहीं थी, मगर घनी और परफेक्ट थीं।

बॉलीवुड एक्टर्स की तरह स्टाइलिश, घनी मूछें पाने के लिए घर पर एक तेल बनाएं, यहां जानें विधि:

- सबसे पहले एक शीशे वाली बोतल लें। अगर आप पहली बार ऑइल बना रहे हैं तो छोटी बोतल से शुरू करें। बोतल के लिए प्लास्टिक की बजाय शीशे वाली बोतल का ही इस्तेमाल करें। इसमें तेल जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है

- अगर आपको बोतल मिल जाए तो अब इसमें एक बेसिक तेल डालें। आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको ठीक लगे। जैसे कि नारियल तेल, बादाम तेल, जोजोबा ऑइल, आंवला तेल, एलो वेरा तेल, ब्राह्मी तेल, इनमें से किसी भी तेल का इस्तेमाल करें

- तेल से बोतल को भर दें। उतना ही भरें जितना आपको लगे कि आप इस्तेमाल कर पाएंगे। तेल पहली बार जितना कम बनाएं उतना ही बेहतर होगा

- बोतल में तेल डालने के बाद आई ड्रॉपर की पुरानी शीशी से ऊपर से आई ड्रापर निकाल लें। इसे साफ करके इसमें कोई भी अपनी पसंद का एसेंशियल हेयर ऑइल भरकर बोतल में 4 से 5 बूंदें डालें

- एसेंशियल हेयर ऑइल के लिए आपको अधिक सोचने की जरूरत नहीं है। आपको जिस भी तेल की महक अच्छी लगे, आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी एसेंशियल हेयर ऑइल बालों के लिए अच्छी होते हैं

- दोनों चीजों को डालने के बाद बोतल को ऊपर से बंद करें और अच्छी तरह शेक करें। दोनों तेल मिक्स हो जाएंगे। अब यह तेल इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। दिन में कम से कम एक बार लगाएं। चाहे तो रात को मूछों पर लगाकर सो जाएं और सुबह वॉश कर लें

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन