लाइव न्यूज़ :

टैनिंग होने से पहले ही उसके असर को काटते हैं ये 4 उपाय, चुने कोई भी एक

By गुलनीत कौर | Updated: May 25, 2019 10:33 IST

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार सूरज की तेज धूप में मौजूद हानिकारक यूवी किरणें त्वचा के संपर्क में आते ही उसे नुक्सान पहुंचाती हैं। ये त्वचा की ऊपरी लेयर को जलाकर डेड स्किन सेल्स बनाती है।

Open in App

गर्मी की धूप और टैनिंग का पक्का रिश्ता है। थोड़ी देर के लिए हम धूप में गए नहीं की बस स्किन का रंग डार्क होने लगता है। अगर अधिक देर तक धूप में रुक जाओ तो बेहद डार्क टैनिंग हो जाती है जिससे पीछा छुड़ाने में महीनों लग जाते हैं। पैसा जो लगता है वह अलग। लेकिन अगर आप टैनिंग होते ही कुछ उपाय कर लेंगे तो आप इस परेशानी से बच सकते हैं।

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार सूरज की तेज धूप में मौजूद हानिकारक यूवी किरणें त्वचा के संपर्क में आते ही उसे नुक्सान पहुंचाती हैं। ये त्वचा की ऊपरी लेयर को जलाकर डेड स्किन सेल्स बनाती है। अगर इन मृत कोशिकाओं को समय से ना हटाया जाए तो ये टैनिंग बनाती हैं। इसलिए जब भी धूप से घर लौटें तो एक ख़ास उपाय कर लें। इससे टैनिंग होने की संभावना न्यूनतम हो जाती है।

धूप से घर लौटते ही इन 4 में से करें एक काम:

1) टमाटर

सूरज की किरणों से झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए तुरंत 2 टमाटर पीस लें और उसे चेहरे या जिस भी त्वचा पर सूरज की किरणों का बुरा असर हुआ हो वहां बस लगा लें। रस को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना टमाटर लगाने से त्वचा की सुंदरता भी बनी रहती है और चेहरे पर ग्लो आता है।

2) नींबू

सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा की ऊपरी परत के स्किन सेल्स को हानि पहुंचाती हैं। अगर ये डेड स्किन सेल्स समय रहते निकाले ना जाएं तो ये धीरे-धीरे त्वचा को काला करने का काम करते हैं। इसलिए सन टैनिंग होते ही नींबू को बीच से काटकर उसे त्वचा पर रगड़ें। कुछ देर रगड़ने के बाद पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में रात को सोने से पहले कर लें ये 5 काम, मिलेगी दमकती त्वचा

3) आलू

आलू में स्किन को ब्लीच करने के तत्व होते हैं। यह त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। सन टैनिंग ठीक करने के लिए आलू को क्रश कर लें और इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। चाहें तो इसे लगाने से पहले स्किन पर थोड़ा रगड़ भी सकते हैं।

4) कच्चा दूध

केवल कच्चा दूध या इस दूध में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इसे टैन्ड स्किन पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। कच्चा दूध गहरी हो रही स्किन के रंग को हल्का करेगा और डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकाल देगा।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो