लाइव न्यूज़ :

गर्मी में शरीर को अंदर तक ठंडक देने वाली ये चीज स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद, जानें 5 आसान प्रयोग

By गुलनीत कौर | Updated: June 4, 2019 09:26 IST

सर्दी की तरह ही गर्मियों में भी बालों में डैंड्रफ हो जाने की प्रॉब्लम बेहद परेशान करती  है। मगर दोनों मौसम के डैंड्रफ में थोड़ा अंतर होता है। सर्दी में खुश्क त्वचा होने से ड्राई डैंड्रफ होता है और गर्मियों में पसीने के कारण ऑयली डैंड्रफ आता है। इससे छुटकारा पाना है तो नींबू का इस्तेमाल करें

Open in App

गर्मियों के अधिकतर लोगों को नींबू पानी पीना पसंद होता है। इसे पीते ही शरीर के अन्दर तक ठंडक का एहसास होता है। कुछ लोग तो दिन में 3 से 4 बार नींबू पानी पीते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लेकिन गर्मी में स्वास्थ्य के अलावा त्वचा और बालों के लिए भी नींबू का इस्तेमाल लाभकारी है। आइए जानते हैं नींबू के 5 फायदे और प्रयोग जो आपको भीहन गर्मी में भी ग्लोइंग स्किन और मजबूत बाल दिलाएंगे।

1) नींबू से पाएं गोरी रंगत

गर्मियों की सबसे बड़ी टेंशन होती है त्वचा के रंग का डार्क हो जाना। धूप में थोड़ी देर निकले नहीं कि टैनिंग हो जाती है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। थोड़ा नींबू का रस लेकर सीधा अपनी स्किन पर मसाज करें। पहले बाजुओं से शुरुआत करें। अगर सीधा नींबू लगाने से आपको कोई तकलीफ महसूस ना हो तो इसका प्रयोग चेहरे पर भी करें।

2) नींबू बनाए त्वचा को जवां

गर्मियों में तपती लू के चलते स्किन पर डेड स्किन सेल्स बनने लगते हैं। इन्हें समय रहते हटाया ना जाए तो ये त्वचा की प्राकृतिक खूबसूरती को खत्म करते हैं। समय से पहले ही त्वचा मुरझाई हुई और बूढ़ी होने लगती है। इससे बचने के लिए अपने रोजाना के फेस पैक में नींबू की कुछ बूंदें और बादाम तेल मिलाकर लगाएं।

3) नींबू गर्मियों में ऑयली स्किन को फ्रेश रखता है

ऑयली स्किन वालों को गर्मियों का नाम सुनते ही चिढ़ होने लगती है। हर थोड़ी देर बाद गर्मी की वजह से चेहरे पर ऑइल आने से पूरी पर्सनालिटी पर फर्क पड़ता है। ऐसा आपके साथ हो तो दिन में दो बार सुबह और रात सोने से पहले पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर इससे चेहरा धोएं। यह नेचुरल तरीके से त्वचा को ऑइल-फ्री बनाता है।

यह भी पढ़ें: 

4) गर्मी में दिलाए गुलाबी होंठ

चेहरे या बॉडी के किसी भी अन्य पार्ट्स की त्वचा की तरह गर्मियों में होंठों की त्वचा का रंग भी सूरज की तेज किरणें पड़ने से काला होने लगता है। होंठों की त्वचा पर टैनिंग का सबसे तेज असर होता है। मगर गर्मियों में गुलाबी, नमी से भरपूर और सॉफ्ट होंठ पाने हो तो घर पर एक लिप बालम बनाएं। दूध में क्रीम, शहद और नींबू मिलाकर एक लिप बाम बनाएं और इसका रोजाना धूप में निकलने से पहले इस्तेमाल करें। 

5) नींबू डैंड्रफ हटाए

सर्दी की तरह ही गर्मियों में भी बालों में डैंड्रफ हो जाने की प्रॉब्लम बेहद परेशान करती  है। मगर दोनों मौसम के डैंड्रफ में थोड़ा अंतर होता है। सर्दी में खुश्क त्वचा होने से ड्राई डैंड्रफ होता है और गर्मियों में पसीने के कारण ऑयली डैंड्रफ आता है। इससे छुटकारा पाना हो तो अपने रेगुलर ऑइल में नींबू का रस मिलाकर हेड मसाज करें। स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। करीब आधा घंटा तेल लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें। 

टॅग्स :स्किन केयरहेयर केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया