लाइव न्यूज़ :

अनन्या पाण्डेय से जानें दोस्त की शादी में कैसे कैरी करें इंडियन लुक, ताकि सभी निगाहें हों आप पर

By गुलनीत कौर | Updated: February 17, 2019 11:15 IST

अनन्या मशहूर बॉलीवुड एक्टर चुकी पाण्डेय की बेटी हैं। इस साल वे बॉलीवुड में करण जोहर की 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं.

Open in App

जल्द ही करण जोहर की 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे अनन्या पाण्डेय आजकल खूब चर्चा में हैं। अनन्या मशहूर बॉलीवुड एक्टर चुकी पाण्डेय की बेटी हैं। इस साल वे बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखेंगी। लुक्स में सुन्दर और फिट बॉडी को कैरी करने वाली अनन्या के इनस्टग्राम पर ढेरों चाहने वाले हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं।

इनस्टग्राम पर अनन्या ने वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर तक, हर ड्रेस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जहां अनन्या वेस्टर्न लुक में हॉट एंड सेक्सी लगती हैं, वहीं इंडियन लुक में भी वे कहर ढाती नजर आ रही हैं। ये सभी इंडियन वियर गर्लिश स्टाइल में हैं जिन्हें दोस्त की शादी में पहना जा सकता अहै। आइए एक नजर डालते हैं इन ड्रेसेस पर और अनन्या से पाते हैं कुछ फैशन टिप्स।

1) रेड इंडो-वेस्टर्न

फ्रेंड की शादी में संगीत का फंक्शन हो तो ब्राइट रंग की ड्रेस खूब अच्छी लगती है. अनन्या की ये रेड इंडो-वेस्टर्न ड्रेस से आप इडिया ले सकती हैं. बाजार में इस स्टाइल की कई ड्रेस और कलर वैरायटी भी आसानी से मिल जाएगी.

2) इंडियन भी, हॉट भी

फ्रेंड की शादी में अपनी अदाओं से जलवा बिखेरना हो तो कुछ ऐसी ड्रेस ट्राई करें. बॉटम में पलाज्जो पैन्ट्स, ऊपर शॉर्ट ब्लाउज और ऊपर से लॉन्ग केप. तीनों चीजों पर एम्ब्रायडरी वर्क भी हो तो अच्छा है. 

3) सिंपल एंड एलिगेंट लहंगा

शादी वाले दिन के लिए कुछ ऐसा लहंगा खोज रही हैं जो ज्यादा भारी एम्ब्रायडरी वाला भी ना हो लेकिन अच्छा भी लगे, तो अनन्या के इस लुक से आईडिया लें. इस लहंगे की स्कर्ट का घेरा काफी अच्छा है. लहंगे का आइवरी रंग आजकल ट्रेंड में भी है. ये लुक आप ट्राई कर सकती हैं. 

4) कलरफुल लहंगा

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें फीके कीबजाय कलरफुल ड्रेस पसंद आती है, तो पूरे स्वैग के साथ इस तरह के लहंगे को कैरी करें. अनन्या की इस ड्रेस में टॉप पर सीक्वेंस वर्क का हन्द्वोर्क है और नीचे गोटा-पट्टी वाला कलरफुल लहंगा. इसे आप खुद भी टेलर से बनवा सकती हैं. 

5) फर स्टाइल ड्रेस

आजकल इस तरह की फर वाली ड्रेस का बहुत फैशन है. मार्केट में फर वाली साड़ी भी आ गई है. ऐसे ड्रेस आपको रेडीमेड मिल जाएगी. इस ड्रेस में आप ट्रेंड में आए पस्टेल कलर का चुनाव करें. ज्यादा अच्छा लगेगा. 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयबॉलीवुड अभिनेत्रीफैशनकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स