सोनम कपूर की इस लुक को देख आप भी हो जाएंगे कायल, रेड कलर में ढा रही हैं कहर
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 12, 2019 13:11 IST2019-09-12T13:10:45+5:302019-09-12T13:11:24+5:30
रेड कलर में आउटफिट चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न अपना जलवा जरूर दिखाएगा। अगर आप भी रेड कलर की दिवानी है और चाहती हैं सोनम कपूर के जैसा लुक तो हम इस खबर में उनके कुछ बेस्ट रेड आउटफिट के बारे में बता रहे हैं।

Sonam Kapoor in Red Colour different Outfits
सोनम कपूर अपनी स्टाइलिश अदाओं के कारण हमेशा फैन्स का दिल जीत लेती है। उनका हर लुक उनके फैंस की संख्या बढ़ाता जा रहा है। वैसे तो उन पर हर कलर काफी सूट करता है लेकिन आजकल वो 'रेड' कलर के आउटफिट में ही ज्यादा नजर आ रही हैं। ये रेड कलर उन पर और भी खूबसूरत लग रहा है।
रेड कलर में आउटफिट चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न अपना जलवा जरूर दिखाएगा। हर तरह के रेड आउटफिट में सोनम अपना जादू फैला रही है। अगर आप भी रेड कलर की दिवानी है और चाहती हैं सोनम कपूर के जैसा लुक तो हम इस खबर में उनके कुछ बेस्ट रेड आउटफिट के बारे में बता रहे हैं।
इस रेड ऑफ-शोल्डर गाउन में सोनम किसी परी से कम नहीं लग रहीं हैं।
सोनम की इस विंटेज ड्रेस की सबसे खास चीज है नेकलाइन।
सोनम कपूर ने गणेश चतुर्थी पर इस रेड कलर में ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना था। यह लुक बेहद सिंपल था लेकिन इसमें भी वो काफी गॉर्जेस लग रही है।
क्रॉप टॉप के साथ पैंट टाइप का घाघरा सोनम को एक अलग लुक दे रहा है। हालांकि सोनम इसके लिए ट्रोल भी हुई थी।
सोनम ने यहां सिंपल साड़ी पहनी है जिसके साथ उन्होंने जैकेट भी कैरी किया है।