Skin Pigmentation: चेहरे की झाइयों से फौरन मिलेगा छुटकारा, बस अपना लें ये 7 घरेलू नुस्खे

By मेघना वर्मा | Updated: March 13, 2020 14:35 IST2020-03-13T14:35:27+5:302020-03-13T14:35:27+5:30

पिगमेंटेशन से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Skin Pigmentation, how to remove and get rid of skin pigmentation naturally | Skin Pigmentation: चेहरे की झाइयों से फौरन मिलेगा छुटकारा, बस अपना लें ये 7 घरेलू नुस्खे

Skin Pigmentation: चेहरे की झाइयों से फौरन मिलेगा छुटकारा, बस अपना लें ये 7 घरेलू नुस्खे

Highlights गाजर का रस भी पीकर आप पिंगमेनटेशन को कम कर सकते हैं।आप अपने चेहरे पर नियमित रूप से एलोवेरा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

पिगमेंटेशन या झाइयां आपकी खूबसूरती को कम कर देती हैं। इससे आपकी स्किन ना सिर्फ भद्दी लगती है बल्कि ये आपके कॉन्फिडेंस को भी गिरा देता है। इसे ढकने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और बहुत सारे मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। बहुत सी महिलाएं तो इसके लिए पार्लर में खर्चे भी कर देती हैं मगर उन्हें इससे छुटकारा नहीं मिलता।

पिगमेंटेशन से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन से ना सिर्फ झाइयां हट जाएंगी बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जाएगा। 

ऐसा नहीं है कि पिगमेंटेशन आपकी बढ़ती उम्र की निशानी है। ये एक आम समस्या है। जिसमें आपके फेस का कुछ हिस्सा डार्क कलर का हो जाता है। इसके अलावा आपकी स्किन पर काले धब्बे भी पड़ जाते हैं। वैसे तो ये झाइयां आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाती बस आपके चेहरे की खूबसूरती घटा देती हैं। 

ऐसे पा सकते हैं पिगमेंटेशन से छुटकारा

1. आधा नींबू के साथ आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन ले लीजिए। इन चीजों को अच्छे से मिलाकर उसका पेस्ट बना लीजिए। इसका मास्क चेहरे पर तीन से चार बार लगाइए। इससे आपकी झाइयां समाप्त हो जाएंगी।

2. सेब खाने और उसके गूदे को चेहरे पर लगाने से भी फायदा जरूर होगा। इसमें पाए जाने वाले विटमिन्ट आपकी झाइयों को कम करेंगे। 

3. अगर आप रात को भरपूर नींद नहीं लेते तब भी आपकी स्किन पर झाइयां पड़ सकती हैं। इसलिए भरपूर नींद जरूर लें।

4. एक चम्मच मलाई में तीन चार बादाम पीस लें। इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इसे लगाए-लगाए भी आप सो सकते हैं। सुबह उठने के बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों में झाइयों का असर कम होने लगेगा।

5. गाजर का रस भी पीकर आप पिंगमेनटेशन को कम कर सकते हैं। गाजर के जूस में नमक-मिर्च मिलाकर पी लीजिए। इससे आपके फेस पर निखार भी आएगा।

6. पपीते को चेहरे पर रगडिए। नियमित रूप से 15 मिनट तक पपीते के पल्प  को चेहरे पर रगडिए, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धुल लीजिए। इससे झाइयां समाप्त हो जाती हैं।

7.आप अपने चेहरे पर नियमित रूप से एलोवेरा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन को रंग भी साफ हो जाएगा और उसमें कसाव भी आ जाएगा।


 

Web Title: Skin Pigmentation, how to remove and get rid of skin pigmentation naturally

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे