दाढ़ी बनाते समय याद रखें ये 5 बातें, मुंहासों-स्किन इन्फेक्शन से होगा बचाव

By गुलनीत कौर | Published: May 30, 2018 07:16 AM2018-05-30T07:16:56+5:302018-05-30T07:16:56+5:30

अगर आपको मुंहासे होते हैं तो दाढ़ी हमेशा ऊपर से नीचे की दिशा की ओर बनाएं। रेजर को हमेशा आराम से चलायें।

Shaving Tips: How to shave beard on pimples and infected skin | दाढ़ी बनाते समय याद रखें ये 5 बातें, मुंहासों-स्किन इन्फेक्शन से होगा बचाव

shave

कुछ लोगों को दाढ़ी बढ़ाना पसंद नहीं होता है। ये लोग क्लीनशेव रहना ही पसंद करते हैं। इसलिए दाढ़ी थोड़ी बढ़ते ही उसे शेव करने में लग जाते हैं। लेकिन ज्यादा शेविंग करने और गलत तरीके से शेव करने से इन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर मुंहासे, रैशेज, बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसी स्किन प्रॉब्लम हो जाती हैं। इनसे बचना हो तो आगे जानिए क्या करें।

1. शेविंग से पहले चेहरा धोएं

जब भी शेव करने लगें, तो उससे पहले अपना चेहरा फेसवॉश से अच्छी तरह धोएं। अगर साबुन या फेसवॉश ना हो तो कम से कम पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाता है और शेविंग क्रीम का इन्फेक्शन कम होता है।

2. सही ब्रश चुनें

शेविंग करने वाला ब्रश सोच समझकर चुनें। अगर ब्रश पुराना हो गया हो और शेव करते समय दिक्कत दे तो इसे समय से बदल दें। गलत ब्रश से शेव करने से कई तरह के स्किन इन्फेक्शन हो सकते हैं।

3. रेजर कैसा हो

अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से ही रेजर चुनें। टीवी पर दिखाने वाली ऐड पर ना जाएं और जो आपको सूट करे उसी रेजर का इस्तेमाल करें। रेजर इस्तेमाल करने से 5 मिनट पहले उसे गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। इससे रेजर के सारे जर्म्स निकल जाते हैं और स्किन इन्फेक्शन से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह हटाने के 8 उपाय

4. शेव करने की दिशा

अगर आपको शेव करने की सही दिशा होगी तो आप कई सारी स्किन प्रॉब्लम से बाख सकते हैं। अगर आपको मुंहासे होते हैं तो दाढ़ी हमेशा ऊपर से नीचे की दिशा की ओर बनाएं। रेजर को हमेशा आराम से चलायें। इसका इस्तेमाल कभी भी जल्दबाजी में ना करें, ऐसा करने से स्किन छिल सकती है।

5. आफ्टर शेव का करें इस्तेमाल

मुमकिन हो तो दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टर शेव क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। इन क्रीम में स्किन इन्फेक्शन से बचाने के गुण होते हैं। अगर चेहरे आर कोई जर्म्स या बैक्टीरिया हो तो उसे भी ये क्रीम खत्म कर देती हैं। 

Web Title: Shaving Tips: How to shave beard on pimples and infected skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे