लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Shahid Kapoor: 'कबीर सिंह' का चश्मा तो 'उड़ता पंजाब' वाली हेयर स्टाइल, शाहिद कपूर के वो 5 लुक जिनके दीवाने हो गए थे यूथ

By मेघना वर्मा | Updated: February 25, 2020 07:19 IST

शाहिद कपूर का जिम लुक हो या किसी पार्टी का लुक, वाइफ मीरा के साथ कैजुअल लुक हो या एयरपोर्ट लुक। शाहिद हर लुक में परफेक्ट और डैशिंग लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहिद कपूर ने अपने करियर में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं।उनके इस लुक को कॉपी करने के लिए भी कई लोगों ने प्रयास किया है। 

बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनका अंदाज भी सबसे निराला है। फिल्मों में इतने आउट स्पोकिंग वाले शाहिद कपूर रियल लाइफ में थोड़े शांत है। अपनी कुछ फिल्मों में सिगरेट और ड्रिंक पीने वाले शाहिद कपूर रियल लाइफ में सिगरेट और शराब को हाथ तक नहीं लगाते। वहीं शाहिद कपूर की एक्टिंग के साथ उनके लुक और उनके हेयर स्टाइल की तारीफ सभी करते हैं। 

शाहिद कपूर का जिम लुक हो या किसी पार्टी का लुक, वाइफ मीरा के साथ कैजुअल लुक हो या एयरपोर्ट लुक। शाहिद हर लुक में परफेक्ट और डैशिंग लगते हैं। शाहिद कपूर ने अपने करियर में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के साथ उनके फिल्म के लुक को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। सिर्फ यही नहीं उनके इस लुक को कॉपी करने के लिए भी कई लोगों ने प्रयास किया है। 

अपनी फिल्म मौसम के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने अपने फैशन सेंस को लेकर बड़ा बयान भी दिया था। शाहिद कपूर ने इस दौरान कहा था कि कुछ सालों पहले वह येलो शर्ट, टाइट जीन्स और बूट्स पहना करते थे। तब उन्हें फैशन की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी मगर अब उन्हें पता है कि स्टाइल क्या है। शाहिद कपूर ने एक समय में खुद को फैशन फेलर माना था। 

आइए शाहिद कपूर के बर्थडे पर आपक बताते हैं शाहिद की ऐसी ही कुछ फिल्में जिनमें शाहिद के लुक और उनके फैशन स्टेटमेंट को लोगों ने चोरी करने की कोशिश की है।

1. कबीर सिंह का चश्मा

साल 2019 में आई ये फिल्म शाहिद कपूर के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक थी। साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रिमेक इस फिल्म में शाहिद ने सबका दिल जीत लिया। शाहिद कपूर का स्वैग पूरी फिल्म में देखते बन रहा था। उनकी एक्टिंग के साथ लोग उनके चश्मे के दीवाने हो गए। उनका बीर्यड वाला लुक भी लोगों को भा गया।

2. जब वी मेट का शर्ट अंडर स्वेरट

2007 में करीना कपूर के साथ आई उनकी फिल्म जब वी मेट जितनी बार देखो कम ही लगती है। फिल्म में शाहिद कपूर का शर्ट अंडर स्वेटर लुक लोगों को भा गया। इसी फिल्म में शाहिद का साइड बैग कैरी करने का स्टाइल भी लोगों ने खूब कॉपी किया। 

3. उड़ता पंजाब की हेयर स्टाइल

उड़ता पंजाब ने बहुत सारे अवॉर्डस जीते। आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म में शाहिद कपूर ने ड्रग्सी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके बाल लोगों का ध्यान खींच ले गये। उनके खुले बालों ने कई लड़कों को हेयर स्टाइल बदलने पर मजबूर कर दिया था।

4. हैदर की हेयर स्टाइल

कश्मीर की वादियों पर बनी फिल्म हैदर में शाहिद का लुक और उनका पागलपन लोगों के सिर चढ़कर बोला। इसके अलावा हैदर फिल्म में शाहिद कपूरकी बॉडी और उनके ऐब्स की भी खूब चर्चा हुई। उनका लुक लोगों ने खूब पसंद किया। 

5. बत्ती गुल मीटर चालू वाली बुलेट

साल 2018 में आई फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू स्क्रीन पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। शाहिद कपूर की इस फिल्म में उनका बुलेट को लोगों ने खूब पसंद किया। ग्रीन रंग की उनकी बुलेट को लोगों की खूब सराहना मिली। वैसे तो बुलेट का फैशन हमेशा से रहा है मगर शाहिद कपूर के बुलेट लुक ने लोगों को इसका दीवाना बना दिया।

टॅग्स :शाहिद कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो